जल आन्दोलन को जन आन्दोलन बनाने के लिए सभी का सहयोग जरूरी 24 News Update चित्तौडग़ढ़। वन्दे गंगा-जल संरक्षण महाअभियान, आपदा एवं बाढ़ नियंत्रण तथा योग दिवस को लेकर मंगलवार को सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के जनसुनवाई कक्ष में जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियो के साथ जिला कलक्टर आलोक रंजन के निर्देशन मे मुख्य कार्यकारी विनय पाठक ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक ली। मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय पाठक ने कहा कि वन्दे गंगा-जल संरक्षण महाअभियान के अन्तर्गत राज्य स्तर से लेकर ग्राम स्तर तक विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जल स्वावलम्बन पखवाड़ा 5 से 20 जून 2025 तक आयोजित होगा। यह अभियान जल संरक्षण के माध्यम से राज्य को जल स्वावलम्बी बनाने के लिए चलाया जा रहा है। इससे व्यापक जन को जोड़ने की आवश्यकता है। इस अभियान में समाज के सभी वर्गों को जोड़कर सर्वस्पर्शी बनाने का प्रयास किए जाएगे। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने कहा कि इस महाअभियान के तहत गंगा दशमी एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरूवार 5 जून 2025 को जिला स्तरीय कार्यक्रम दुर्ग स्थित कालका माता मंदिर के सामने फत्ता तालाब पर आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम के पश्चात आमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत 5 जून को ब्लॉक स्तरीय एवं ग्राम पंचायत स्तर तक विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से उपखंड अधिकारियों एवं विकास अधिकारियों को ब्लॉक स्तरीय एवं ग्राम पंचायत स्तर आयोजित किया जाने वाले कार्यक्रमों के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करें एवं स्वयंसेवी संस्थाओं एवं ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान जल स्त्रोतों का पूजन कर कलश यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने विडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से उपखंड अधिकारियों एवं विकास अधिकारियों को जल संरक्षण महाअभियान के अन्तर्गत ब्लॉक स्तरीय एवं ग्राम पंचायत स्तर आयोजित किया जाने वाले कार्यक्रम की कार्य योजना तैयार कर भिजवाने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि 5 से 20 जून, 2025 तक जिला प्रशासन, वन विभाग, शिक्षा विभाग, स्वायत्त शासन, राजीविका, जल संसाधन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग, जल ग्रहण विकास एवं भू संरक्षण, कृषि एवं उद्यान विभाग, भू-जल, उद्योग विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, खेल विभाग एवं नेहरू युवा केंद्र, जान स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, ऊर्जा विभाग, पुलिस सेवा एवं अर्ध सैनिक, स्वयंसेवी संस्था, पशुपालन विभाग, गोपालन विभाग, आरसीडीएफ एवं देवस्थान विभाग द्वारा जल संरक्षण महाअभियान के अन्तर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस महाअभियान की सफलता के लिए जन प्रतिनिधियों, प्रतिष्ठित व्यक्तियों एवं गैर सरकारी संगठनों को भी जोड़ने की आवश्यकता है। उन्होंने जल संरक्षण के कार्यों में नई पीढ़ी का सहयोग के लिए आह्वान किया। परम्परागत जल स्त्रोतों के इतिहास एवं विरासत से नई पीढ़ी को अवगत कराने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जिले में स्थानीय आवश्यकता के अनुरूप भामाशाहों, उद्यमियों, प्रवासियों एवं खनन से जुड़े व्यक्तियों के सहयोग से कार्य कराए जाएं। जिले के समस्त जल स्त्रोतों की आवश्यक मरम्मत करवाना सुनिश्चित किया जाए। यह अभियान मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान, जल शक्ति अभियान-जन सहभागिता जन भागीदारी, हरियाळो राजस्थान, कर्म भूमि से मातृ भूमि अभियानों को और अधिक जनकेंद्रित बनाएगा। उन्होंने भामाशाहों, जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, कार्मिकों और आमजन से अभियान को जन आंदोलन बनाने की बात कही। बाढ़ नियंत्रण एवं आपदा तथा योग दिवस को लेकर बैठक अतिरिक्त जिला कलक्टर रामचंद्र खटीक ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से उपखंड अधिकारियों एवं जिला स्तरीय अधिकारियों को जल भराव एवं बाढ़ से जनधन की सुरक्षात्मक उपाय एवं प्राप्त निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में बाढ़ प्रबन्धन पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। पूर्व के जल भराव वाले क्षेत्रों में जल भराव रोकने की कार्य योजना बनाकर कार्य करें। निचले इलाकों के लिए बाढ़ कन्टेन्जेन्सी प्लान तैयार रखें। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के नालों को साफ करें। बाढ़ नियंत्रण कक्ष दो सप्ताह में स्थापित हो यह सुनिश्चित करें। जिले में जलभराव/बाढ़ की संभावना को देखते हुए जनधन की हानि कम हो, इस हेतु सुरक्षात्मक उपाय अपनाए एवं किसी प्रकार की लापरवाही ना हो इसकी तैयारियां सुनिश्चित करें। बैठक में 21 जून को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां को लेकर भी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से उपखंड अधिकारियों एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में प्रशिशु आई.ए. एस.रविंद्र मेघवाल, अतिरिक्त जिला कलक्टर, विनोद मल्होत्रा, जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। उपखंड एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 2500 रुपए रिश्वत लेते पकड़ी गई महिला संविदाकर्मी, ACB चित्तौड़गढ़ की कार्रवाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने वाली योजनाओं में भ्रष्टाचार रंजिश बनी मौत की वजहः होटल में खाना खाते युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 25 हमलावरों ने की थी घेराबंदी, जैसलमेर से पकड़े गए 3 आरोपी, रास्ते में भागने के प्रयास में टूटे तीनों के पैर