24 News Update जयपुर | अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेम्स डेविड (जेडी) वेंस भारत दौरे पर आ रहे हैं। वे अपनी भारतीय मूल की पत्नी उषा वेंस और तीन बच्चों के साथ 21 अप्रैल की रात जयपुर पहुंचेंगे और 24 अप्रैल तक गुलाबी नगरी में रुकेंगे। इस दौरान वेंस राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत को करीब से देखेंगे और द्विपक्षीय व्यापारिक संबंधों को लेकर चर्चा करेंगे।
दिल्ली में पीएम से मुलाकात के बाद जयपुर आएंगे
वेंस 21 अप्रैल को भारत पहुंचेंगे और सबसे पहले दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री एस जयशंकर, और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वे उसी रात विशेष विमान से जयपुर पहुंचेंगे।
22 अप्रैल को आमेर महल का दौरा, होगा पारंपरिक स्वागत
22 अप्रैल की सुबह वेंस अपने परिवार के साथ आमेर महल पहुंचेंगे, जहां उनका राजस्थानी अंदाज़ में स्वागत किया जाएगा। उन्हें जोधपुरी साफा पहनाया जाएगा और कठपुतली, लोकनृत्य, पारंपरिक भोजन व परिधान के जरिए राजस्थान की संस्कृति से रूबरू कराया जाएगा। आमेर महल में आम पर्यटकों की एंट्री बंद रहेगी। वेंस लगभग ढाई घंटे तक महल में रहेंगे। सुरक्षात्मक दृष्टि से 12 अनुभवी गाइडों की नियुक्ति की गई है, जिन्हें सुरक्षा जांच के बाद अनुमति दी गई है। 22 अप्रैल की दोपहर वेंस राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (RIC) में आयोजित अमेरिकी बिजनेस समिट को संबोधित करेंगे। इस दौरान भारत-अमेरिका के बीच व्यापारिक साझेदारी को लेकर विचार-विमर्श होगा। इसके बाद वेंस की मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े से मुलाकात प्रस्तावित है।
23 अप्रैल को ताजमहल भ्रमण, फिर जयपुर सिटी पैलेस
23 अप्रैल की सुबह वेंस परिवार सहित अमेरिकी एयरफोर्स के विशेष विमान से आगरा रवाना होंगे और ताजमहल का तीन घंटे का भ्रमण करेंगे। दोपहर को वापस जयपुर लौटने के बाद वे सिटी पैलेस जाएंगे और वहां जयपुर राजघराने के इतिहास को जानेंगे। 24 अप्रैल की सुबह 6:30 बजे वेंस जयपुर एयरपोर्ट से वाशिंगटन के लिए रवाना होंगे।
एयरपोर्ट पर रेड कारपेट, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
वेंस के स्वागत के लिए जयपुर एयरपोर्ट पर रेड कारपेट बिछाया जाएगा। राजस्थान पुलिस की 20 गाड़ियां वीवीआईपी काफिले का हिस्सा होंगी। सादी वर्दी में सुरक्षाकर्मी, स्पेशल एंबुलेंस, और सीनियर डॉक्टरों की टीम लगातार अलर्ट पर रहेगी। इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर कई स्थानों पर बैरिकेडिंग और रूट डायवर्जन किया जाएगा।
13 साल बाद किसी अमेरिकी उपराष्ट्रपति की भारत यात्रा
यह यात्रा इसलिए भी खास है क्योंकि 13 वर्षों में पहली बार कोई अमेरिकी उपराष्ट्रपति भारत आ रहा है। इससे पहले जो बाइडेन 2013 में उपराष्ट्रपति रहते हुए भारत आए थे।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading