Site icon 24 News Update

बिना लाइसेंस 20 लाख के पटाखों का भंडारण पकड़ा, संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई

Advertisements

उदयपुर। शहर में अवैध रूप से पटाखों का भंडारण करने वालों पर सख्ती दिखाते हुए हिरणमगरी थाना पुलिस और डीएसटी की संयुक्त टीम ने सब सिटी सेंटर स्थित एक गोदाम पर दबिश देकर लगभग 20 लाख रुपये के पटाखे जब्त किए हैं। कार्रवाई के दौरान बिना वैध लाइसेंस के विस्फोटक सामग्री का भंडारण पाए जाने पर आरोपी को डिटेन कर मामला दर्ज किया गया।

यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर योगेश गोयल के निर्देशानुसार की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश ओझा तथा वृत्ताधिकारी नगर पूर्व सूर्यवीर सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी रविन्द्र सिंह चारण के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

गोदाम पर दबिश, आरोपी डिटेन

संयुक्त टीम ने सब सिटी सेंटर क्षेत्र में स्थित गोदाम पर दबिश दी, जहां भारी मात्रा में पटाखों का भंडारण पाया गया। जांच में लाइसेंस प्रस्तुत नहीं किए जाने पर आरोपी लोकेश पुत्र भैरूलाल निवासी जय राजस्थान गली, हाथीपोल थाना घंटाघर, जिला उदयपुर को डिटेन किया गया। मौके से जब्त पटाखों की अनुमानित कीमत लगभग 20 लाख रुपये आंकी गई है।

इस संबंध में प्रकरण संख्या 74/2026 धारा 288 बीएनएस एवं 9-बी विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है।

हिरणमगरी थाना टीम

कार्रवाई में निम्न अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे—

डीएसटी टीम

डीएसटी प्रभारी व सदस्य—

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि शहर में अवैध विस्फोटक सामग्री के भंडारण और बिक्री पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Exit mobile version