Site icon 24 News Update

अवैध पटाखा गोदाम में भीषण आग, 14 घायल, 2 गंभीर उदयपुर रैफर, अब प्रशासन कह रहा करेंगे सख्त कार्रवाई

Advertisements

24 न्यूज अपडेट. बांसवाड़ा। नेताओं और अफसरों की मिलीभगत से शहर में अवैध पटाखा गोदाम चल रहा था। अब आग लग गई व लोग गंभीर घायल हो गए तो प्रशासन कह रहा है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई करेंगे। लोग पूछ रहे हैं कि जब अवैध फैक्ट्री चल रही थी तब क्या हो गया था? कहां गई सीआईडी, खुफिया पुलिस तंत्र क्या सो रहा था????
रीको इंडस्ट्रियल एरिया, जयपुर रोड, बांसवाड़ा पर दोपहर 2ः15 बजे एक अवैध पटाखा गोदाम में भीषण आग लग गई। पति-पत्नी और 4 बच्चे सुरक्षित बच गए जबकि 14 घायल हो गए जिसमें से 2 को उदयपुर रेफर किया गया है। आपको बता दें कि रीको इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित एक अवैध पटाखा गोदाम में भीषण आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दोपहर 2ः15 बजे इंडस्ट्रियल एरिया के एक अवैध पटाखा गोदाम में अचानक आग भड़क उठी। उस समय गोदाम के अंदर पति-पत्नी और उनके 4 बच्चे मौजूद थे। जैसे ही आग लगी, वे किसी तरह सुरक्षित बाहर निकल आए। पटाखों के कारण लगातार विस्फोट होने लगे, जिनकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी। गोदाम के बाहर 14 लोग खड़े थे, जो धमाकों की चपेट में आकर झुलस गए। धुएं का गुबार 5 किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया।घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। 9 दमकल वाहनों को आग बुझाने में 2 घंटे लगे। शाम 4ः15 बजे आग पर काबू पा लिया गया। जिला कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव और एसपी हर्षवर्धन अगरवाला ने तुरंत घटनास्थल का दौरा किया। गोदाम अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था और पटाखों के निर्माण का कोई लाइसेंस नहीं था। रीको (राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास और निवेश निगम) ने कहा कि गोदाम का उपयोग पटाखा भंडारण के लिए नहीं किया जाना चाहिए था। एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।यह प्लॉट अशोक अग्रवाल नामक व्यापारी को रीको द्वारा अलॉट किया गया था। लेकिन अशोक अग्रवाल ने बिना सूचना दिए इसे पटाखा व्यापारी सोनू सिंधी को किराए पर दे दिया। दोनों ही घटना के बाद से लापता हैं। कलेक्टर के अनुसार, गोदाम में गुपचुप तरीके से पटाखे बनाए जा रहे थे, जो कि अवैध है। पुलिस की ओर से कहा गया कि गोदाम मालिक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। प्लॉट मालिक अशोक अग्रवाल और गोदाम संचालक सोनू सिंधी पर केस दर्ज किया जाएगा। आग लगने के बाद लगातार दो बड़े धमाके हुए। दो घंटे तक रह-रहकर पटाखों के फटने की आवाजें आती रहीं। आग से बचाव के लिए पुलिस और फायर ब्रिगेड ने गोदाम की दीवार जेसीबी से तुड़वा दी। कोतवाली थाने के सीआई देवीलाल मीणा ने दीवार तोड़ने के बाद खुद अंदर जाकर हालात का जायजा लिया। उन्होंने फायर ब्रिगेड के पाइप से आग बुझाने में मदद की। इस दौरान एक और बड़ा धमाका हुआ, जिससे पुलिसकर्मी और दमकलकर्मी तेजी से बाहर भागे।

Exit mobile version