24 News Update उदयपुर। सेक्टर 14 स्थित आईसीएआई भवन भारतीय चार्टर्ड एकाउंटेंट्स संस्थान में (सीआईआरसी) द्वारा सीपीई कमेटी के अंतर्गत ‘बजट टॉक’ विषय पर एक महत्वपूर्ण संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 200 से अधिक प्रोफेशनल्स सीए सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम में बजट एवं जीएसटी से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों ने विस्तार से मार्गदर्शन प्रदान किया।उदयपुर शाखा अध्यक्ष सीए राहुल माहेश्वरी ने बताया कि संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में जयपुर से आए वरिष्ठ अधिवक्ता संजय झंवर एवं अधिवक्ता श्री जतिन हरजई ने अपने सत्रों में यूनियन बजट 2026, आयकर संशोधन, नीतिगत दिशा, जीएसटी से जुड़े उभरते मुद्दों, संशोधनों एवं प्रोफेशनल्स पर उनके व्यावहारिक प्रभाव पर विस्तृत प्रस्तुति दी।प्रथम सत्र के चेयरमैन सीए नरेश माहेश्वरी तथा द्वितीय सत्र के चेयरमैन सीए आशीष ओस्तवाल रहे। कार्यक्रम में शाखा के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे, जिनमें उपाध्यक्ष सीए चिराग धर्मावत, कोषाध्यक्ष सीए सौरभ गोलछा एवं कमेटी सदस्य सीए अंशुल कटेजा शामिल थे। कार्यक्रम के अंत में शाखा सचिव सीए धर्मेंद्र सिंह कोठारी ने सभी वक्ताओं, अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।इसी अवसर पर आईसीएआई उदयपुर (सीआईआरसी) द्वारा सीए राकेश लोढ़ा के आयकर अपीलीय अधिकरण (आईटीएटी) में अकाउंटेंट मेंबर नियुक्त होने पर उन्हें बधाई दी गई तथा शाखा की ओर से उनका अभिनंदन एवं सम्मान भी किया गया। शाखा पदाधिकारियों ने इसे उदयपुर सीए समुदाय के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation होंडा इंडिया फाउंडेशन ने प्रोजेक्ट ‘सड़क सहायक: सुरक्षित मार्ग, सुरक्षित जीवन’के तहत उदयपुर पुलिस को 25 कस्टमाइज़्ड होंडा शाइन 100 क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) वाहन सौंपे क्षेत्रीय कृषि मेला 2026: उदयपुर में 7-9 फरवरी को, कृषि उद्यमिता और आर्थिक सशक्तिकरण पर होगा मंथन