Site icon 24 News Update

जिंक स्मेल्टर में दीवार फांदकर घुसी अज्ञात महिलाएं, चोरी का प्रयास

Advertisements

24 News Update उदयपुर। प्रतापनगर थाना क्षेत्र में स्थित हिन्दुस्तान जिंक स्मेल्टर में घुसपैठ कर चोरी के प्रयास का मामला सामने आया है।
घटना 20 अप्रैल को सुबह करीब 7:00 बजे की बताई जा रही है, जब अज्ञात महिलाओं ने फैक्ट्री की दीवार फांदकर अंदर प्रवेश किया और चोरी का प्रयास किया। इस संबंध में CISF कॉलोनी, देबारी निवासी संजय कुमार सिंह (53) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने उसी दिन सुबह 11:59 बजे मामला दर्ज किया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 331(3), 305(A), 62 एवं 3(5) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल भगवत सिंह द्वारा की जा रही है। पुलिस फैक्ट्री परिसर में लगे CCTV फुटेज खंगाल रही है और आरोपित महिलाओं की तलाश जारी है।

Exit mobile version