24 News update ओम जैन शंभूपुरा। जीवदया सेवा प्रकल्प की श्रंखला के तहत रविवार को स्व संतोष कंवर धर्मपत्नी स्व अमर सिंह संजेती की प्रथम मासिक पुण्यतिथि पर संजेती परिवार के सौजन्य से महावीर इंटरनेशनल चित्तौडगढ़ द्वारा जीवदया के कुछ कार्यक्रम आयोजित किये गये।कार्यक्रम के तहत पन्नाधाय पार्क, खातर महल, गांधी चौक कबूतर खाना एवं खरडीया महादेव में पक्षियों के लिए दाने एवं गंभीरी नदी की मछलियों के लिए सूखे आहार की व्यवस्था की गई। साथ ही गांधीनगर स्थित गौशाला में गायों के लिए चारा वितरण किया गया।तत्पश्चात सांवलिया चिकित्सालय स्थित भोजनशाला में 90 मरीजों के परिचारकों के लिए खाने का प्रबंध किया गया।सेवा प्रकल्प में संजेती परिवार के वीर अभय सिंह, वीर राजेंद्र, वीर सुनील, अमित, अभिनव, अर्णव, सुमन, प्रेक्षा, अंजलि, कृति, काव्या, वीर सीएम रांका, वीर राकेश पटवारी एवं महावीर इंटरनेशनल के प्रकल्प प्रभारी वीर मदन तलेसरा, वीर इंद्रमल लोढ़ा, वीर अर्जुन लोढ़ा, वीर पारस पोखरना, वीर लक्ष्मीलाल चंडालिया, वीर अनिल पोखरना, एवं वीर रतन बोहरा ने भाग लिया।महावीर इंटरनेशनल ने स्व संतोष को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए संजेती परिवार का इस पुनीत कार्य हेतु जीव दया प्रकल्प चुनने एवं इस निमित महावीर इंटरनेशनल का सहयोग करने के लिए आभार प्रकट किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation इन स्कूटर्स पर भारी डिस्काउंट 25 हजार से ज्यादा तक की होगी बचत, ऑफर सिर्फ सिमित समय के लिए Hero Splendor 2025 मात्र 10 हजार रूपये देकर घर ले जाये देश की नंबर वन बाइक