Site icon 24 News Update

युवा जोश और खेल भावना का संगम उदय खेल महोत्सव पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने किया उदय खेल महोत्सव 2026 की आठ दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता के पोस्टर का विमोचन

Advertisements

24 News Update निंबाहेड़ा (कविता पारख)निंबाहेड़ा-छोटीसादड़ी युवा कांग्रेस एवं एन.एस.यू.आई.परिवार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले “उदय खेल महोत्सव 2026” के अंतर्गत प्रस्तावित आठ दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता के भव्य आयोजन को लेकर गुरुवार को पोस्टर विमोचन कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। यह प्रतियोगिता 28 जनवरी से 4 फरवरी 2026 तक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय,निंबाहेड़ा के कॉलेज ग्राउंड में आयोजित की जाएगी।
गुरुवार सुबह 11रू00 बजे पेच एरिया परिसर स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने प्रतियोगिता के पोस्टर का विधिवत विमोचन किया। इस अवसर पर कांग्रेस संगठन,युवा कांग्रेस, एन.एस.यू.आई.,अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं खेल प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

पोस्टर विमोचन के दौरान पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने अपने संबोधन में कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं,बल्कि युवाओं के शारीरिक, मानसिक एवं चारित्रिक विकास का सशक्त साधन है। खेलों से युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना एवं प्रतिस्पर्धा की स्वस्थ भावना का विकास होता है। उन्होंने कहा कि उदय खेल महोत्सव 2026 जैसे आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के साथ-साथ क्षेत्र में खेल संस्कृति को मजबूत आधार प्रदान करते हैं। उन्होंने आयोजक युवा कांग्रेस एवं एन.एस.यू.आई. परिवार को इस सराहनीय पहल के लिए बधाई देते हुए प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
युवा कांग्रेस एवं एन.एस.यू.आई. प्रतिनिधियों ने जानकारी दी कि इस आठ दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में क्षेत्र की विभिन्न प्रतिभाशाली टीमों की सहभागिता रहेगी।
प्रतियोगिता का आयोजन पूर्ण पारदर्शिता,अनुशासन एवं खेल भावना के अनुरूप किया जाएगा। प्रतियोगिता में विजेता एवं उपविजेता टीमों को आकर्षक पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किए जाएंगे,वहीं खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन हेतु खेल से जुड़े विविध कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
वक्ताओं ने कहा कि उदय खेल महोत्सव 2026 का उद्देश्य युवाओं को नशा, अपराध एवं नकारात्मक गतिविधियों से दूर रखते हुए खेलों के माध्यम से सकारात्मक ऊर्जा से जोड़ना है। यह आयोजन न केवल उभरती हुई खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करेगा,बल्कि क्षेत्र में आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता एवं सौहार्द को भी सुदृढ़ करेगा।अंत में आयोजकों ने क्षेत्र के समस्त खेल प्रेमियों, युवाओं एवं नागरिकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें एवं इस खेल महोत्सव को ऐतिहासिक सफलता दिलाने में सहभागी बनें।
पोस्टर विमोचन के अवसर पर इनकी गरिमामय उपस्थिति रही,निंबाहेड़ा नगर पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष सुभाष चन्द्र शारदा,क्रय-विक्रय सहकारी समिति अध्यक्ष गोपाल आंजना,नगर कांग्रेस कमेटी संगठन महासचिव रविप्रकाश सोनी,चित्तौड़गढ़ जिला फुटबॉल संघ कोषाध्यक्ष मनोज पारख,विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत सिंह आंजना,जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव भोपराज टांक,चित्तौड़गढ़ जिला फुटबॉल संघ सचिव फैसल खान,ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष बलवंत जाट,नगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष रोमिल चौधरी,नगर सेवादल मुख्य संगठक दिनेश गुप्ता,विधानसभा एन.एस.यू.आई.अध्यक्ष दीपक धाकड़,ब्लॉक एन.एस.यू.आई.अध्यक्ष भंवर सिंह शक्तावत,नगर एन.एस.यू.आई.अध्यक्ष राहुल सेन,सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन,जनप्रतिनिधिगण,अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Exit mobile version