Site icon 24 News Update

’तृतीय उदय खेल महोत्सव 2026’ भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आवेश खान एवं आंजना ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह’

Advertisements

24 News Update निंबाहेड़ा (कविता पारख) तृतीय उदय खेल महोत्सव 2026 के अंतर्गत आयोजित दस दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता के नवें दिन खेल मैदान पर खेल भावना और उत्साह का वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते हुए तेज गेंदबाज आवेश खान के निंबाहेड़ा स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के खेल मैदान पर पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना एवं खेलप्रेमियों द्वारा आत्मीय स्वागत-अभिनंदन किया गया।
राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना एवं छोटीसादड़ी पंचायत समिति के पूर्व प्रधान मनोहरलाल आंजना ने पुष्प गुच्छ भेंट कर, उपर्णना ओढ़ाकर एवं मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर आवेश खान का पारंपरिक राजस्थानी शैली में अभिनंदन किया। इस दौरान खेल प्रेमियों एवं युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने अपने उद्बोधन में कहा कि आवेश खान जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक क्षमता को सुदृढ़ करने का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और राष्ट्र गौरव का सशक्त संदेश भी देता है।
उदयलाल आंजना ने आवेश खान के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ग्रामीण एवं कस्बाई क्षेत्रों से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ी आने वाली पीढ़ी को खेलों की ओर आकर्षित करते हैं। तृतीय उदय खेल महोत्सव का उद्देश्य भी युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा को सशक्त मंच प्रदान करना है।
इस अवसर पर पूर्व नगर पालिक अध्यक्ष सुभाषचंद्र शारदा, गोपाल आंजना, रविप्रकाश सोनी, मनोज, सहित आवेश खान के परिवारजन एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।
स्वागत कार्यक्रम में विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत सिंह आंजना, ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष बलवंत जाट, नगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष रोमिल चौधरी, छोटीसादड़ी कांग्रेस मंडल अध्यक्ष गुलाब धाकड़, सहित निंबाहेड़ा एवं छोटीसादड़ी क्षेत्र के युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान खेल मैदान पर उत्साहपूर्ण वातावरण बना रहा। युवाओं ने आवेश खान से प्रेरणा लेकर खेल को करियर के रूप में अपनाने का संकल्प व्यक्त किया। तृतीय उदय खेल महोत्सव 2026 के अंतर्गत आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता अब अपने निर्णायक चरण की ओर अग्रसर है, जहाँ प्रतिदिन रोमांचक मुकाबलों के साथ खेल भावना की नई मिसाल कायम हो रही है।
पेच एरिया कांग्रेस कार्यालय पर भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आवेश खान का भव्य आत्मीय स्वागत’
भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आवेश खान का गुरुवार दोपहर निंबाहेड़ा स्थित पेच एरिया कांग्रेस कार्यालय पर गरिमामय एवं आत्मीय स्वागत-अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने आवेश खान एवं उनके पिता आशिक खान का पुष्प गुच्छ भेंट कर, उपर्णना ओढ़ाकर एवं मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर पारंपरिक राजस्थानी शैली में सम्मान किया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान खेल प्रेमियों एवं कांग्रेसजनों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

Exit mobile version