Site icon 24 News Update

तृतीय उदय खेल महोत्सव–2026 का भव्य समापन, खेल भावना, रोमांच और युवा ऊर्जा का ऐतिहासिक संगम

Advertisements

24 News Update निंबाहेड़ा (कविता पारख). तृतीय उदय खेल महोत्सव–2026 के अंतर्गत आयोजित दस दिवसीय भव्य क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को अत्यंत उत्साह, रोमांच एवं अनुकरणीय खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। यह आयोजन केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं रहा, बल्कि ग्रामीण एवं अर्धशहरी क्षेत्रों की उभरती प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने वाला ऐतिहासिक खेल महोत्सव सिद्ध हुआ।

316 टीमों और 4424 खिलाड़ियों की रिकॉर्डतोड़ सहभागिता
दस दिनों तक चले इस विशाल आयोजन में कुल 316 टीमों के 4424 खिलाड़ियों ने भाग लेकर खेल प्रेमियों को रोमांच से भर दिया। प्रतियोगिता ने क्षेत्र में खेल संस्कृति को मजबूती प्रदान करते हुए युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व एवं टीम भावना को प्रोत्साहित किया।

रोमांचक फाइनल में गागरोल छोटीसादड़ी बनी विजेता
क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शुक्रवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, निंबाहेड़ा के खेल मैदान पर रठांजना निंबाहेड़ा एवं गागरोल छोटीसादड़ी की टीमों के मध्य खेला गया। अंतिम क्षणों तक चले रोमांचक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए महाराणा प्रताप क्लब, गागरोल छोटीसादड़ी की टीम विजेता बनी, जबकि बालाजी क्रिकेट क्लब, रठांजना निंबाहेड़ा की टीम उपविजेता रही। फाइनल मैच ने दर्शकों को अंत तक अपनी सीटों से बांधे रखा।

अतिथियों के आगमन से गूंज उठा खेल मैदान
फाइनल मुकाबले के अवसर पर राजस्थान प्रदेश एनएसयूआई के पूर्व अध्यक्ष अभिषेक चौधरी एवं राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की गरिमामयी उपस्थिति ने खिलाड़ियों एवं दर्शकों का उत्साह दोगुना कर दिया। दोनों अतिथियों का आयोजकों, खेलप्रेमियों एवं युवाओं द्वारा माल्यार्पण कर आत्मीय स्वागत-अभिनंदन किया गया। मैदान तालियों और जयकारों से गूंज उठा।

विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान
फाइनल मुकाबले के पश्चात आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में उदयलाल आंजना एवं अभिषेक चौधरी द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफियां प्रदान की गईं। अपने संबोधन में अतिथियों ने कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का माध्यम हैं और इस प्रकार के आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने की प्रेरणा देते हैं।

गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मनोहरलाल आंजना, पूरण आंजना, सुभाषचंद्र शारदा, विक्रम आंजना, गोपाल आंजना, पुरुषोत्तम झंवर, सम्पत लाल धाकड़, भोपराज टांक, रवि प्रकाश सोनी, अमृत बंडी, मुकेश जाट, पारस जैन बोराव, वंदना शर्मा, जसोदा पुरोहित, परमेश्वर जाट, रवींद्र सिंह राणावत, प्रिंस बाबेल, नरेंद्र पुरोहित, शंकर जाट, राजेंद्र खोईवाल, वर्दीचंद आंजना, गोवर्धनलाल आंजना, मेहबूब खान पीथलवड़ी, बब्बू खान अम्बावली, मनोज पारख, गोपाल जाट, नुसरत खान, किशनलाल आंजना गोमाना, गोविंद कुमावत, पिंकेश जैन, विक्रम अहीर, सूर्यप्रकाश सोलंकी, आज़ाद बापू, जीवन आंजना सहित निंबाहेड़ा एवं छोटीसादड़ी कांग्रेस मंडल अध्यक्षगण उपस्थित रहे।

निर्णायकों एवं आयोजकों का सम्मान
दस दिवसीय प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका निभाने वाले जगदीश समदानी, सोहनलाल मेघवाल, खुर्शीद अली खान, भगवानलाल मेघवाल, राधेश्याम तेली, लोकेश बुनकर, धनराज सोलंकी, रतनलाल खटीक एवं शांतिलाल खटीक का आयोजकों द्वारा सम्मान किया गया।

युवा शक्ति की उल्लेखनीय सहभागिता
इस अवसर पर जसवंत सिंह आंजना, बलवंत जाट, रोमिल चौधरी, गुलाब धाकड़, विक्रम अहीर, पिंकेश जैन, गजेंद्र पालीवाल, दिग्वेंद्र प्रताप सिंह जादोन, नितेश आंजना, कन्हैयालाल धाकड़, साजन सोनी, मुकेश धाकड़, संजय उपाध्यक्ष, आशीष टांक, गणपत आंजना, उबैद खान, समरथ रैगर, आदित्य पहाड़िया, विकास धाकड़ संतोषपुरिया, आशुतोष टांक सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

खेल भावना और भाईचारे का जीवंत उदाहरण
कार्यक्रम में कांग्रेसजन, जनप्रतिनिधि, अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक, खेलप्रेमी एवं मीडियाकर्मी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। संपूर्ण आयोजन खेल भावना, अनुशासन, भाईचारे एवं युवा उत्साह का प्रेरणादायी उदाहरण बनकर उभरा।
ऐरिया: पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की अनुशंसा पर निंबाहेड़ा अनुसूचित जाति विभाग की जिला, ब्लॉक एवं मंडल कार्यकारिणी का गठन

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने एवं सामाजिक न्याय की विचारधारा को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से निंबाहेड़ा क्षेत्र में अनुसूचित जाति विभाग की जिला कार्यकारिणी, ब्लॉक कार्यकारिणी एवं कांग्रेस मंडल अध्यक्षों की नियुक्तियाँ की गई हैं।
ये समस्त नियुक्तियाँ राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता उदयलाल आंजना की अनुशंसा पर तथा राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग की अध्यक्ष ममता भूपेश की सहमति से संपन्न हुई हैं।

अनुसूचित जाति विभाग की जिला कार्यकारिणी में
जिला उपाध्यक्ष के पद पर कमलेश खटीक झाड़सादड़ी एवं प्रहलाद जटिया पूर्व प्रधान जलियां को नियुक्त किया गया है।
जिला महासचिव के पद पर रामेश्वरलाल सालवी ढोरिया,गोपाल रैगर बाड़ी तथा कालूराम बैरवा रसूलपुर को दायित्व सौंपा गया है।

जिला सचिव के पद पर कैलाश आर्य निमड़ी का देवरा, दिलीप मेघवाल कनेरा एवं देवीलाल बैरवा रसूलपुर को नियुक्त किया गया है।

निंबाहेड़ा ब्लॉक एवं नगर स्तर पर
अनुसूचित जाति विभाग के ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर रविन्द्र मेघवाल मढ़ा गुलफरोशान तथा नगर अध्यक्ष के पद पर ललित पहाड़िया की नियुक्ति की गई है।

इसके अतिरिक्त कांग्रेस मंडल स्तर पर
बाड़ी मंडल अध्यक्ष के पद पर सुरेश मेघवाल कोटड़ी कला,
केली मंडल अध्यक्ष के पद पर दशरथ जटिया बरडा,
कनेरा मंडल अध्यक्ष के पद पर सत्यनारायण सालवी मेलाना (एडवोकेट),
ढोरियां मंडल अध्यक्ष के पद पर नानूराम खटीक बिनोता,
लसडावन मंडल अध्यक्ष के पद पर पुष्कर रैगर लसडावन तथा
अरनिया जोशी मंडल अध्यक्ष के पद पर बंशीलाल नायक मोठा को नियुक्त किया गया है।

संगठन को नई ऊर्जा
नव-नियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा की गई है कि वे कांग्रेस पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को आमजन तक पहुँचाते हुए संगठन को और अधिक सुदृढ़ बनाएंगे तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय,समानता एवं अधिकार की आवाज़ को मजबूती से उठाएंगे।
इन नियुक्तियों पर संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं कांग्रेसजनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नव-नियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं तथा संगठन को निरंतर मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए उदयलाल आंजना के प्रति आभार व्यक्त किया है।

कांग्रेस संगठन ने विश्वास व्यक्त किया है कि यह नवगठित टीम पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं सक्रियता के साथ अपने संगठनात्मक दायित्वों का निर्वहन करेगी।

Exit mobile version