Site icon 24 News Update

72वीं राष्ट्रीय सीनियर कबड्डी प्रतियोगिता में उदयपुर के पीयूष चौबीसा का चयन

Advertisements

उदयपुर, 23 फरवरी। गुजरात के बड़ौदा शहर में 24 से 27 फरवरी तक आयोजित होने वाली 72वीं राष्ट्रीय सीनियर कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने वाली राजस्थान टीम में उदयपुर के उभरते खिलाड़ी पीयूष चौबीसा का चयन किया गया है। यह जानकारी देते हुए जिला कबड्डी संघ, उदयपुर के सचिव मुकेश जैन ने बताया कि राजस्थान सीनियर कबड्डी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर पीयूष चौबीसा को राजस्थान सीनियर टीम में स्थान दिया गया है।


पीयूष के चयन पर जिला कबड्डी संघ, उदयपुर के संरक्षक प्रमोद सामर, अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह खनूजा, आयोजन सचिव जालमचंद जैन, उदयपुर जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष विनोद साहू, कबड्डी कोच कपिल जैन, श्याम सुंदर शर्मा सहित अनेक खेल प्रेमियों ने बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं। पीयूष चौबीसा आज राजस्थान टीम के साथ बड़ौदा के लिए रवाना हो गए हैं।

Exit mobile version