उदयपुर, 23 फरवरी। गुजरात के बड़ौदा शहर में 24 से 27 फरवरी तक आयोजित होने वाली 72वीं राष्ट्रीय सीनियर कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने वाली राजस्थान टीम में उदयपुर के उभरते खिलाड़ी पीयूष चौबीसा का चयन किया गया है। यह जानकारी देते हुए जिला कबड्डी संघ, उदयपुर के सचिव मुकेश जैन ने बताया कि राजस्थान सीनियर कबड्डी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर पीयूष चौबीसा को राजस्थान सीनियर टीम में स्थान दिया गया है। पीयूष के चयन पर जिला कबड्डी संघ, उदयपुर के संरक्षक प्रमोद सामर, अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह खनूजा, आयोजन सचिव जालमचंद जैन, उदयपुर जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष विनोद साहू, कबड्डी कोच कपिल जैन, श्याम सुंदर शर्मा सहित अनेक खेल प्रेमियों ने बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं। पीयूष चौबीसा आज राजस्थान टीम के साथ बड़ौदा के लिए रवाना हो गए हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 24 न्यूज अपडेट की खबर से मची प्रशासन में खलबली, चुनाव के वीआईपी मेन्यू पर भड़के कर्मचारी, बोले- यह असंवैधानिक!! उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए 481 ट्रेनों की सघन जांच, 9 आरोपी गिरफ्तार: प्रतिबंधित सामग्री पर उत्तर पश्चिम रेलवे की सख्ती