24 News updaet उदयपुर, 18 अगस्त। बीकानेर में 19 से 21 अगस्त तक आयोजित होने वाली राजस्थान राज्य जूनियर पुरुष एवं महिला कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए उदयपुर की पुरुष एवं महिला टीमें मंगलवार को बीकानेर रवाना हुईं। रवाना होने से पहले जिला कबड्डी संघ के संरक्षक एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रमोद सामर, उदयपुर जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष विनोद साहू, जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह खनुजा एवं आयोजन सचिव जालम चंद जैन ने खिलाड़ियों को किट वितरित कर प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।जिला कबड्डी संघ के उपाध्यक्ष सत्यनारायण गहलोत, संयुक्त सचिव श्याम सुंदर शर्मा, राष्ट्रीय निर्णायक नरेश रेबारी एवं तकनीकी सदस्य कोमल सोनी भी मौजूद रहे।जिला कबड्डी संघ उदयपुर के सचिव मुकेश जैन ने बताया कि उदयपुर पुरुष टीम की कप्तानी लोकेश पटेल करेंगे, जबकि महिला टीम का नेतृत्व करीना कुमारी खराड़ी करेंगी।पुरुष टीम: लोकेश पटेल (कप्तान), रविकिशन, मयंक, पंकज, आशीष, मनीष पटेल, भूपेश, जय गुप्ता, पुरन, अंकित, देव गुर्जर, मांगीलाल एवं जितेंद्र।महिला टीम: करीना कुमारी खराड़ी (कप्तान), पूजा जैन, नीता दर्जी, हेमलता, चेतना, लक्षिता, गुंजन, करिश्मा, उमा, प्रीति, अनिता, खुशबु, मुस्कान एवं निकिता। मुंशी मोहम्मद टीम मैनेजर और जागृति टीम कोच की जिम्मेदारी संभालेंगी। जिला कबड्डी संघ पदाधिकारियों ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। उदयपुर की टीमें अब बीकानेर में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 7 साल 11 माह की जैनिका ने समकोणासन में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 2 घंटे 15 मिनट तक आसन में रहकर तोड़ा इंटरनेशनल रिकॉर्ड चुनावी पोस्टर-पेम्फलेट में प्रिंटर-पब्लिशर का नाम जरूरी, नियम तोड़ने पर 6 माह की जेल या 2 हजार जुर्माना