24 न्यूज अपडेट, उदयपुर। जिला पावरलिफ्टिंग संघ, उदयपुर के तत्वावधान में लवकुश इंडोर स्टेडियम में आयोजित उदयपुर जिला सीनियर, जूनियर, सब जूनियर और मास्टर पुरुष एवं महिला इक्विप्ड पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई। सीनियर पुरुष वर्ग में “स्ट्रांग मैन ऑफ उदयपुर” का खिताब अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी गौरव साहू ने 59 किग्रा भार वर्ग में अपने खेल जीवन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए जीता, जबकि “स्ट्रांग वूमन ऑफ उदयपुर” का खिताब 84 किग्रा से अधिक भार वर्ग में नीलम डांगी ने जीता। जूनियर वर्ग में 105 किग्रा भार वर्ग में युद्धवीर सिंह राठौड़ ने स्वर्ण पदक जीता और 59 किग्रा भार वर्ग में मानसी रावत ने स्वर्ण पदक जीता। सब जूनियर वर्ग में 53 किग्रा में रूपेश बरांडा को बेस्ट लिफ्टर का खिताब मिला और 43 किग्रा भार वर्ग में साधना खोईवाल को बेस्ट गर्ल्स लिफ्टर का खिताब मिला। प्रतियोगिता में सीनियर पुरुष वर्ग के परिणाम इस प्रकार रहे: 59 किग्रा में गौरव साहू ने स्वर्ण पदक जीता, 66 किग्रा में जयेश कामोया ने स्वर्ण पदक, 74 किग्रा में सूरज गहलोत ने स्वर्ण पदक, 83 किग्रा में विशाल प्रजापत ने स्वर्ण पदक, 93 किग्रा में नवीन शर्मा ने स्वर्ण पदक और राजेंद्र शर्मा ने रजत पदक जीते। सीनियर महिला वर्ग में 47 किग्रा में मानसी रावत ने स्वर्ण पदक, 63 किग्रा में कशिश सिसोदिया ने स्वर्ण पदक, 69 किग्रा में पायल नलवाया ने स्वर्ण पदक, 76 किग्रा में बुशरा सुल्ताना ने स्वर्ण पदक और 84 किग्रा से अधिक में नीलम डांगी ने स्वर्ण पदक जीते। जूनियर पुरुष वर्ग में 53 किग्रा में नीतेश सोनी ने स्वर्ण पदक, 59 किग्रा में सौरभ दीप मेसी ने स्वर्ण पदक, मिलन सिंह झाला ने रजत पदक, 66 किग्रा में जयेश कामोया ने स्वर्ण पदक, 74 किग्रा में निखिल मेघवाल ने स्वर्ण पदक, 83 किग्रा में विशाल प्रजापत ने स्वर्ण पदक, मितांशु सेन ने रजत पदक और तेजस्वी राय ने कांस्य पदक जीते। 105 किग्रा में युद्धवीर सिंह राठौड़ ने स्वर्ण पदक जीता। जूनियर महिला वर्ग में 43 किग्रा में मानसी रावत ने स्वर्ण पदक, 63 किग्रा में कशिश सिसोदिया ने स्वर्ण पदक जीते। सब जूनियर पुरुष वर्ग में 53 किग्रा में रूपेश बरांडा ने स्वर्ण पदक, जयेश भोई ने रजत पदक और कुणाल प्रजापत ने कांस्य पदक जीते, 59 किग्रा में काव्य सिदाना ने स्वर्ण पदक, कीर्तिराज सिंह राव ने रजत पदक और प्रिंस भोई ने कांस्य पदक जीते, 66 किग्रा में गर्वित तेली ने स्वर्ण पदक जीता, 74 किग्रा में पीयूष राज भोई ने स्वर्ण पदक और यतन शर्मा ने रजत पदक जीता, 83 किग्रा में चिराग हासिजा ने स्वर्ण पदक, नमनप्रीत सिंह ने रजत पदक और सार्थक कटारिया ने कांस्य पदक जीते, 93 किग्रा में जय तेली ने स्वर्ण पदक जीता, 120 किग्रा से अधिक में रजत मीणा ने स्वर्ण पदक जीता। सब जूनियर महिला वर्ग में 43 किग्रा में साधना खोईवाल ने स्वर्ण पदक, वामाक्षी झाला ने रजत पदक जीता, 52 किग्रा में हंसीका कामोया ने स्वर्ण पदक जीता, 57 किग्रा में धानी साहू ने स्वर्ण पदक जीता और 84 किग्रा में दीक्षा नागदा ने स्वर्ण पदक जीता। मास्टर वर्ग में 66 किग्रा में सोहन नलवाया ने स्वर्ण पदक, 74 किग्रा में सूरज गहलोत ने स्वर्ण पदक, 93 किग्रा में ओम सिंह चौहान ने स्वर्ण पदक और 93 किग्रा मास्टर वन में विजय कुमार हासिजा ने स्वर्ण पदक जीता। प्रतियोगिता के सभी विजेता खिलाड़ी अगले माह 16 से 18 मई तक कुम्हेर, डीग (राजस्थान) में आयोजित होने वाली राजस्थान राज्य सीनियर, जूनियर, सब जूनियर एवं मास्टर इक्विप्ड पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में उदयपुर टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation हाइवे निर्माण में लापरवाही: ठेकेदार और प्राधिकरण के खिलाफ मामला दर्ज समाजवाद ही भविष्य है, भविष्य हमारा है – अर्जुन देथा,,,माकपा पोलित ब्यूरो सदस्य और सांसद अमराराम 1 मई को उदयपुर में होंगे