24 न्यूज अपडेट, उदयपुर। गोगुन्दा क्षेत्र में हाईवे निर्माण के दौरान ठेकेदार और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की लापरवाही से बड़ा हादसा हो गया। सड़क पर चेतावनी बोर्ड नहीं लगाए जाने के कारण एक बाइक फिसल गई, जिससे बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गोगुन्दा निवासी पंकज पुत्र बंशीदास वैष्णव ने एनएचएआई और तत्कालीन ठेकेदार के खिलाफ गोगुन्दा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट के मुताबिक, 9 फरवरी की शाम करीब 7 बजे पंकज अपनी पत्नी संतोष वैष्णव और भतीजी भावना के साथ बाइक से उदयपुर से गोगुन्दा लौट रहे थे। इसी दौरान ईसवाल हाईवे के ढलान पर सड़क की मरम्मत कार्य के दौरान बिछाई गई मोटी गिट्टी पर उनकी बाइक स्लिप हो गई, जिससे तीनों को गंभीर चोटें आईं। पंकज ने बताया कि दुर्घटना के समय उन्होंने हेलमेट पहना हुआ था, जिससे सिर पर गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन शरीर के अन्य हिस्सों में गहरी चोटें और चमड़ी उधड़ने जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। घटना स्थल पर न तो किसी प्रकार के चेतावनी बोर्ड लगाए गए थे, न ही कोई कार्य प्रगति का संकेत देने वाली सूचना मौजूद थी। प्रार्थी ने अपनी रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया कि ढलान तीव्र होने के कारण ब्रेक लगाने में दिक्कत होती है, और सड़क पर कार्य के दौरान पूर्ण सावधानी नहीं बरती गई थी। ठेकेदार ने बिना यातायात को रोके मरम्मत कार्य शुरू किया, जिससे दुर्घटना की आशंका कई गुना बढ़ गई। इसके अलावा, प्रार्थी ने यह भी आरोप लगाया कि हाईवे के कई हिस्से जर्जर हालत में हैं, आबादी वाले इलाकों के समीप सड़क लाइटिंग की भी समुचित व्यवस्था नहीं है और खतरनाक मोड़ों पर चेतावनी बोर्डों की भारी कमी है। हादसे में पंकज की बुलेट मोटरसाइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे लगभग 30 हजार रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation जनजाति बालिकाओं के लिए सुनहरा अवसर कृ अनुप्रति कोचिंग योजना के तहत मिलेगी मेडिकल प्रवेश परीक्षा की निशुल्क तैयारी उदयपुर के गौरव साहू और नीलम डांगी बने “स्ट्रांग मैन” और “स्ट्रांग वूमन”, जिला पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता संपन्न