Site icon 24 News Update

उदयपुर की भावना सुहालका बनीं अखिल भारतीय कलवार कलाल कलार महासभा की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष

Advertisements

24 News Update नई दिल्ली। महासभा का महा सम्मेलन, नागरिक सम्मान एवं शपथ ग्रहण समारोह भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर उदयपुर की श्रीमती भावना सुहालका को संगठन की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री श्री रविंद्र जायसवाल उपस्थित रहे। उनके साथ देशभर के विभिन्न राज्यों से आए समाजबंधु तथा विदेशों से पहुंचे स्वजातीय बंधुओं ने भी सम्मेलन में शिरकत की। शपथ ग्रहण के बाद अपने संबोधन में श्रीमती भावना सुहालका ने कहा कि समाज की प्रगति तभी संभव है जब महिलाएं मुख्यधारा से जुड़े। उन्होंने देशभर की महिलाओं से संगठन में सक्रिय भागीदारी निभाने का आवाहन किया।

कर्मयोद्धा पुरस्कार और नागरिक सम्मान
समारोह में संगठन के लिए निष्ठा और परिश्रम से कार्य करने वाले सदस्यों को कर्मयोद्धा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। साथ ही देश के विभिन्न राज्यों से समाज के उत्थान में योगदान देने वाले व्यक्तियों को नागरिक सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं महिला कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों को भी पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

Exit mobile version