24 News Update उदयपुर। बांसवाड़ा में पहली बार आयोजित वागड़ केसरी कुश्ती दंगल में उदयपुर के पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में लक्ष्मण उस्ताद–अर्जुन उस्ताद अखाड़े की पहलवान कृष्णा चौहान ने 55 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर उदयपुर का नाम रोशन किया।इसी तरह नीलकंठ महादेव व्यायामशाला की पहलवान तरुणा परदेशी ने 45 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। व्यायामशाला के संचालक डॉ. हरीश राजोरा एवं गौरीशंकर वसीटा ने बताया कि प्रतियोगिता में अन्य पहलवानों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 55 किलोग्राम भार वर्ग में पलचीन जाट, 50 किलोग्राम में आंचल पाण्डेय तथा 40 किलोग्राम भार वर्ग में मुस्कान ने रजत पदक प्राप्त किए। वहीं 50 किलोग्राम में हिरल वसीटा (खुशी), 45 किलोग्राम में हर्ष गायरि, 55 किलोग्राम में सुरेश पटेल, 60 किलोग्राम में जतिन श्रीमाली और 65 किलोग्राम भार वर्ग में आकाश गायरि ने सराहनीय प्रदर्शन किया। मेवाड़–मालवा–वागड़ केसरी वर्ग में प्रियांशु बागड़ी ने तीसरा स्थान हासिल किया। पहलवानों की इस उपलब्धि पर कुश्ती संघ के अध्यक्ष पारस सिंघवी सहित पदाधिकारी सुधीर बक्षी, मांगीलाल कटारिया, धीरेन्द्र सिंह सचान, दीपक राजोरा, सिद्धार्थ शर्मा, राजेंद्र सिंह भाटी, प्रहलाद चौहान, देवेंद्र साहू, यशवंत चौधरी, महेंद्र राजोरा, अजय मोदी, डॉ. धर्मेंद्र राजोरा, मनमोहन जैन, करण खोखावत, दीपेश चौहान, अहद अहमद, मानसी बागड़ी, रणजीत सरदार और राकेश गुस्सर ने सभी पदक विजेता पहलवानों को बधाई दी। प्रतियोगिता से संबंधित जानकारी नीलकंठ महादेव व्यायामशाला के संचालक डॉ. हरीश राजोरा ने दी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation वैश्विक कलाकारों के साथ वेदांता उदयपुर वर्ल्ड म्यूज़िक फ़ेस्टिवल 2026 का दूसरा दिन रहा खास विधि महाविद्यालय में वरिष्ठ नागरिकों के लिए साइबर सुरक्षा कार्यशाला, ठगी से बचाव के दिए टिप्स