24 News Update उदयपुर। दवाइयों के भरोसे जिंदगी काट रहे मरीजों के लिए राहत की खबर है। आयुर्वेद विभाग 6 से 10 अप्रैल तक शहर के सिंधी बाजार स्थित राजकीय आदर्श आयुर्वेद औषधालय में 5 दिवसीय विशाल निशुल्क पंचकर्म चिकित्सा शिविर आयोजित करने जा रहा है। हर दिन सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलने वाले इस शिविर में जोड़ों का दर्द, कमर दर्द, स्पॉन्डिलाइटिस और सायटिका जैसे जिद्दी रोगों के इलाज पर खास फोकस रहेगा। शिविर वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. शोभालाल औदीच्य के मार्गदर्शन में आयोजित होगा, जहां मरीजों को उनकी प्रकृति और बीमारी के अनुसार व्यक्तिगत उपचार योजना दी जाएगी। पंचकर्म से जड़ तक इलाज का दावाशिविर में पंचकर्म की प्रमुख प्रक्रियाएं—वमन, विरेचन, बस्ती, नस्य, अभ्यंग और स्वेदन—के जरिए शरीर में जमा विकारों को बाहर निकालने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही शिरोधारा से मानसिक तनाव, अनिद्रा जैसी समस्याओं में भी राहत देने का दावा किया गया है। कमर दर्द के लिए कटिबस्ती, घुटनों के लिए जानूबस्ती और गर्दन के दर्द के लिए ग्रीवाबस्ती जैसी विशेष थेरेपी भी उपलब्ध रहेंगी। पत्र पिंड स्वेद और बालुका स्वेद से सूजन और जकड़न में राहत दी जाएगी। लाइफस्टाइल बीमारियों पर भी फोकससिर्फ हड्डियों तक सीमित नहीं, इस शिविर में पाचन विकार, एलर्जी, मोटापा, मधुमेह और हाई ब्लड प्रेशर जैसे रोगों के मरीजों को भी परामर्श और उपचार मिलेगा। आयोजकों ने बताया कि अब तक ऐसे शिविरों से हजारों मरीज लाभान्वित हो चुके हैं और लोगों का आयुर्वेद पर भरोसा लगातार बढ़ रहा है। आमजन से अपील की गई है कि वे इस निशुल्क शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सरकारी स्कूलों ने बदली तस्वीर, अब धारणा बदलने की बारी : जोशी दुकानदार का अपहरण, 7 घंटे तक कार में घुमाया; एकलिंगपुरा में जान से मारने की धमकी