Site icon 24 News Update

राज्य स्तरीय स्पर्धाके लिए उदयपुर टीम का चयन

Advertisements

24 News Update उदयपुर। उदयपुर की जिला पावरलिफ्टिंग टीम 4 से 5 अप्रैल तक अलवर में आयोजित होने वाली 14वीं राजस्थान राज्य जूनियर एवं सब जूनियर क्लासिक पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना होगी। प्रतियोगिता का आयोजन सुंदरम मैरिज गार्डन सभागार, अलवर में किया जाएगा। टीम की घोषणा जिला पावरलिफ्टिंग संघ उदयपुर के सचिव विनोद साहू ने की। उन्होंने बताया कि इस बार उदयपुर की टीम में जूनियर और सब जूनियर वर्ग के बालक-बालिकाओं को शामिल किया गया है। जूनियर पुरुष टीम की कमान जयेश कामोया (कप्तान) के हाथों में होगी, जबकि जूनियर महिला टीम की कप्तान माही चौहान होंगी। सब जूनियर बालक वर्ग का नेतृत्व रूपेश बरांडा करेंगे और सब जूनियर बालिका वर्ग की कप्तान कीर्ति चौहान होंगी। टीम सदस्यों में
जूनियर पुरुष वर्ग: जयेश कामोया (कप्तान), अमित चमोली, काव्य सिद्धाना, मितांशु सेन, पुष्पेंद्र सिंह राठौड़, लक्षित कुमावत। जूनियर महिला वर्ग: माही चौहान (कप्तान), मानसी रावत, रिया मोची, धानी साहू। सब जूनियर बालक वर्ग: रूपेश बरांडा (कप्तान), दिव्यांश साहू, मानव सोनी, भव्य अग्रवाल। सब जूनियर बालिका वर्ग: कीर्ति चौहान (कप्तान), हंसीका कामोया, माही मीणा, धानी साहू। टीम के साथ मैनेजर विनोद साहू और कोच के रूप में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी गौरव साहू रहेंगे। टीम को कल सुबह उदयपुर-जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन से अलवर के लिए रवाना किया जाएगा। टीम चयन पर संघ अध्यक्ष दिनेश श्रीमाली, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी चंद्रेश सोनी, भूपेंद्र व्यास, महाराणा प्रताप अवार्डी माला साहू, उदयपुर जिला ओलंपिक संघ सचिव मुकेश जैन, पूर्व जिला खेल अधिकारी गिरधारी सिंह चौहान तथा राज्य संघ के सचिव डॉ. देवेन्द्र साहू सहित कई खेल हस्तियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं।

Exit mobile version