Site icon 24 News Update

उदयपुर टीम का ऐलान, राज्य पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता के लिए बीकानेर रवाना

Advertisements

24 News Update उदयपुर, 24 अप्रैल। उदयपुर से 25 से 27 अप्रैल 2026 तक बीकानेर में आयोजित होने वाली 45वीं राजस्थान राज्य जूनियर एवं मास्टर तथा 23वीं राज्य सब जूनियर इक्युप्ड पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता के लिए उदयपुर टीम की घोषणा कर दी गई है।
जिला पावरलिफ्टिंग संघ उदयपुर के सचिव विनोद साहू ने बताया कि जूनियर पुरुष टीम की कमान जयेश कामोया संभालेंगे, जबकि सब जूनियर टीम का नेतृत्व रूपेश बरांडा करेंगे। महिला टीम की कप्तान मानसी रावत होंगी।

टीम इस प्रकार है:
जूनियर पुरुष टीम: जयेश कामोया (कप्तान), मितांशु सेन, युवराज सिंह, लक्षित नेनावा, पुष्पेंद्र सिंह राठौड़, चित्रांश घनचाल, लक्षित कुमावत, प्रियांशु सालवी।
जूनियर महिला टीम: मानसी रावत (कप्तान), मीमांसा जोशी, हंसिका कामोया।
सब जूनियर बालक वर्ग: रूपेश बरांडा (कप्तान), मानव सोनी, दिव्यांश साहू, भव्य अग्रवाल।
सब जूनियर महिला वर्ग: हंसिका कामोया, धानी साहू, माही।
मास्टर वर्ग: सोहन नलवाया, जितेंद्र राजपुरोहित।
टीम मैनेजर की जिम्मेदारी विनोद साहू संभालेंगे। पुरुष टीम के कोच अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी गौरव साहू, जबकि महिला टीम की कोच राष्ट्रीय चैंपियन नीलम डांगी होंगी। उदयपुर टीम प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बीकानेर के लिए रवाना हो चुकी है। खिलाड़ियों को राजस्थान राज्य पावरलिफ्टिंग संघ के अध्यक्ष दिनेश श्रीमाली, सचिव देवेंद्र साहू, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी चंद्रेश सोनी, भूपेंद्र व्यास, पूर्व जिला खेल अधिकारी गिरधारी सिंह चौहान एवं अन्य पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दी हैं।

Exit mobile version