24News Update उदयपुर। जिले में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए उदयपुर पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। श्रीमान गौरव श्रीवास्तव, महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज, और जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के दिशा-निर्देशों में यह अभियान दिनांक 22 सितंबर 2025 से 30 सितंबर 2025 तक चलाया जा रहा है।अभियान के तहत आज अलसुबह आकस्मिक चैकिंग और दबिश देकर बड़ी संख्या में अपराधियों की गिरफ्तारी की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश ओझा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय गोपाल स्वरूप मेवाडा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेरवाड़ा अंजना सुखवाल के सुपरविजन में जिले के सभी थानों में 57 से अधिक टीमों का गठन किया गया। इन टीमों में करीब 215 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे।तहसीलवार और थानेवार कार्यवाही में लगभग 357 स्थानों पर दबिश दी गई और कुल 201 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इनमें स्थाई/गिरफ्तारी वारंटी, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, लूट, इनामी और अन्य जघन्य अपराधों में शामिल 87 वांछित अभियुक्त तथा निरोधात्मक कार्रवाई में नवीन विधिक प्रावधानों के तहत 106 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।अभियान के दौरान आबकारी अधिनियम के तहत 7 प्रकरण दर्ज कर 6 अभियुक्त और आर्म्स एक्ट के तहत 2 प्रकरण दर्ज कर 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही टीम ने 25 हिस्ट्रीशीटरों के घर दबिश देकर उनसे पूछताछ की।जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर ने बताया कि जिले में अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि किसी भी अपराध या अपराधियों की सूचना पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation डॉ. मुर्डिया की ‘तू मेरी पूरी कहानी’ मूवी का उदयपुर में प्रीमियर, महेश भट्ट, अनु मलिक सहित कई हस्तियां शामिल नाकाबंदी में ऑटो रिक्शा सहित अंग्रेजी शराब जब्त, 1 आरोपी गिरफ्तार