67 अभियुक्त गिरफ्तार, गिरफ्तारशुदा अभियुक्त देश के अलग-अलग जगह से वारदात करने रथयात्रा में हुये थे शामिल 24 News Update Udaipur. दिनांक 27.06.2025 को जगदीश मन्दिर से भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा निकाली गई थी। जगदीश चौक से दोपहर 3.30 बजे रथ यात्रा प्रारम्भ हुई। यात्रा में देश के अलग-अलग जगह से कई गिरोह के सदस्य बदमाशी, चोरी, पॉकेटमारी व चेन स्नैचिंग जैसी वारदातों को अंजाम देने रथ यात्रा में शामिल हुये थे। जिस पर जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर श्री योगेश गोयल के निर्देशानुसार श्री उमेश ओझा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर के नेतृत्व में श्री छगन पुरोहित वृताधिकारी वृत नगर पूर्व, श्री कैलाश चन्द बोरीवाल वृताधिकारी वृत नगर पश्चिम, श्री श्याम सिंह रत्नू पुलिस निरीक्षक प्रभारी जिला स्पेशल टीम मय टीम तथा शहर के समस्त थानाधिकारी व पुलिसकर्मियों ने सक्रिय होकर भगवान जगन्नाथ यात्रा के दौरान चोरी व चेन स्नैचिग जैसी वारदात करते हुये कई गिरोह के 67 सदस्य को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त देश के अलग-अलग जगह से वारदात करने रथयात्रा में शामिल हुये थे। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों कब्जे से मोबाईल, रूपये व अन्य चोरी का समान जब्त किया गया। उक्त मामले में शहर के विभिन्न थानो में चोरी व संगठित अपराध की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान जारी है।इसके अलावा 25 संदिग्ध नाबालिग को थाना सूरजपोल व घंटाघर द्वारा डिटेन किया गया। जिनसे पुछताछ कर अग्रिम कार्यवाही की गई। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पुलिस थाना डबोक द्वारा चण्डीगढ निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब के 275 कार्टून भरा कन्टेनर जब्त, चालक गिरफ्तार, जब्त शराब की कीमत करीब 24 लाख रूपये राष्ट्रीय मेवाड़ कप कराटे चेम्पियनशिप 2025 का आयोजन