Site icon 24 News Update

उदयपुर पुलिस ने भगवान जगन्नाथ यात्रा के दौरान चोरी व चेन स्नैचिग जैसी वारदात करने वाले कई गिरोह का किया खुलासा

Advertisements

67 अभियुक्त गिरफ्तार, गिरफ्तारशुदा अभियुक्त देश के अलग-अलग जगह से वारदात करने रथयात्रा में हुये थे शामिल

24 News Update Udaipur. दिनांक 27.06.2025 को जगदीश मन्दिर से भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा निकाली गई थी। जगदीश चौक से दोपहर 3.30 बजे रथ यात्रा प्रारम्भ हुई। यात्रा में देश के अलग-अलग जगह से कई गिरोह के सदस्य बदमाशी, चोरी, पॉकेटमारी व चेन स्नैचिंग जैसी वारदातों को अंजाम देने रथ यात्रा में शामिल हुये थे। जिस पर जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर श्री योगेश गोयल के निर्देशानुसार श्री उमेश ओझा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर के नेतृत्व में श्री छगन पुरोहित वृताधिकारी वृत नगर पूर्व, श्री कैलाश चन्द बोरीवाल वृताधिकारी वृत नगर पश्चिम, श्री श्याम सिंह रत्नू पुलिस निरीक्षक प्रभारी जिला स्पेशल टीम मय टीम तथा शहर के समस्त थानाधिकारी व पुलिसकर्मियों ने सक्रिय होकर भगवान जगन्नाथ यात्रा के दौरान चोरी व चेन स्नैचिग जैसी वारदात करते हुये कई गिरोह के 67 सदस्य को गिरफ्तार किया। गिरफ्‌तारशुदा अभियुक्त देश के अलग-अलग जगह से वारदात करने रथयात्रा में शामिल हुये थे। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों कब्जे से मोबाईल, रूपये व अन्य चोरी का समान जब्त किया गया। उक्त मामले में शहर के विभिन्न थानो में चोरी व संगठित अपराध की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान जारी है।
इसके अलावा 25 संदिग्ध नाबालिग को थाना सूरजपोल व घंटाघर द्वारा डिटेन किया गया। जिनसे पुछताछ कर अग्रिम कार्यवाही की गई।

Exit mobile version