24 News Update उदयपुर। उदयपुर पुलिस ने शहर सहित चित्तौड़गढ़ और जोधपुर जिलों में सूने रिहायशी मकानों को निशाना बनाकर चोरी, नकबजनी और लूट की डेढ़ दर्जन से अधिक वारदातों को अंजाम देने वाली शातिर कालबेलिया गैंग का पर्दाफाश करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गिरोह के 06 सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जबकि 01 विधि से संघर्षरत बालक को डिटेन किया गया है।
पुलिस अधीक्षक उदयपुर श्री योगेश गोयल ने बताया कि बीते कुछ महीनों में शहर में बढ़ रही चोरी-नकबजनी व अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम और त्वरित खुलासे के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री उमेश ओझा एवं पुलिस उप अधीक्षक, वृत्त नगर पूर्व श्री सूर्यवीर सिंह राठौड़ के सुपरविजन में विशेष टीमों का गठन किया गया था।
इसी क्रम में पुलिस थाना सवीना पर दर्ज चोरी-नकबजनी के मामलों में आरोपियों की तलाश हेतु कार्यवाहक थानाधिकारी उप निरीक्षक अजयराज सिंह के नेतृत्व में टीमों ने तकनीकी साक्ष्य, आसूचना संकलन और परंपरागत पुलिसिंग के समन्वय से सघन कार्रवाई की। इसके परिणामस्वरूप सवीना थाना क्षेत्र सहित उदयपुर शहर व अन्य थाना क्षेत्रों में सक्रिय कालबेलिया गैंग के सदस्यों को दबोचने में पुलिस को सफलता मिली। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त बेहद शातिर और आदतन अपराधी हैं, जो उदयपुर शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में निवासरत रहकर संगठित गिरोह के रूप में काम करते थे। ये लोग शहर व आसपास के क्षेत्रों में घूम-घूमकर सूने मकानों की रेकी करते, ताला लगा देखकर उसे तोड़कर घर में घुसते और सोने-चांदी के जेवरात व नगदी चोरी कर फरार हो जाते थे।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम
दिता उर्फ कालु उर्फ अंकित पुत्र नारायणनाथ कालबेलिया (20 वर्ष), निवासी पुर्बिया कॉलोनी, मल्लातलाई, थाना अम्बामाता, उदयपुर विजयनाथ पुत्र कैलाशनाथ कालबेलिया (20 वर्ष), निवासी पटवार मंडल के पास, बड़गांव, थाना बड़गांव, उदयपुर गोविन्दा उर्फ गोटू पुत्र गोटू कालबेलिया (22 वर्ष), निवासी इन्द्रा कॉलोनी, गोवर्धन विलास, थाना गोवर्धन विलास, उदयपुर लोकेश उर्फ भोडा पुत्र देवीलाल कालबेलिया (20 वर्ष), निवासी इन्द्रा कॉलोनी, गोवर्धन विलास, थाना गोवर्धन विलास, उदयपुर महेन्द्र उर्फ थेपड़ी पुत्र नारायणनाथ कालबेलिया (22 वर्ष), निवासी इन्द्रा कॉलोनी, गोवर्धन विलास, थाना गोवर्धन विलास, उदयपुर अनिल पुत्र रामा कालबेलिया (19 वर्ष), निवासी प्रतापुरा, थाना जावर माइंस, जिला सलूंबर

आपराधिक रिकॉर्ड
अभियुक्त महेन्द्र उर्फ थेपड़ी के विरुद्ध चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट सहित 08 प्रकरण दर्ज हैं। लोकेश उर्फ भोडा के खिलाफ मारपीट, हत्या के प्रयास व चोरी के 08 प्रकरण दर्ज हैं। गोविन्दा उर्फ गोटू के खिलाफ लूट, मारपीट व बलात्कार के 05 प्रकरण दर्ज हैं। विजयनाथ के खिलाफ बलात्कार का प्रकरण दर्ज है।

पूछताछ में खुली वारदातों की लंबी फेहरिस्त
पुलिस पूछताछ में गिरोह द्वारा उदयपुर शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों सहित चित्तौड़गढ़ व जोधपुर में की गई 18 से अधिक चोरी, नकबजनी व लूट की वारदातों का खुलासा हुआ है। इनमें सवीना, गोवर्धन विलास, बड़गांव, सुखेर, प्रतापनगर, सूरजपोल, नाई थाना क्षेत्रों के साथ-साथ चित्तौड़गढ़ शहर और जोधपुर जिले की घटनाएं शामिल हैं। आरोपियों ने कहीं मकानों से दर्जनों तोला सोना, कहीं चांदी व नगदी, तो कहीं दिनदहाड़े मोबाइल लूट की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों के अन्य साथियों की तलाश जारी है। पूछताछ में और भी कई वारदातों के खुलासे की संभावना जताई जा रही है।
सराहनीय पुलिस टीम
इस बड़ी कार्रवाई में निम्न पुलिसकर्मियों की उल्लेखनीय भूमिका रही— अजयराज सिंह, उप निरीक्षक, कार्यवाहक थाना प्रभारी, थाना सवीना कृष्ण प्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल 523, थाना सवीना (विशेष भूमिका) मदन सिंह, हेड कांस्टेबल 1429, थाना सवीना जितेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल 2764, थाना सवीना
पूछताछ में हुई पारदातों का खुलासा :-

  1. थाना सवीना में अम्बामाता घाटी समता विहार मणिलाल कलाल के मकान से सोने चांदी के जेवरात चोरी.
  2. थाना सवीना में फांदा में रिद्धीनाथ झा के मकान से सोने चांदी के जेवरात चोरी.
  3. थाना सवीना में एक माह पूर्व बिलीया में सूने मकान में से चांदी चोरी.
  4. थाना सवीना में दिनांक 15.12.2025 को काईन हाउस के पास अम्बामाता घाटी में एक मकान में चोरी का प्रयास.
  5. थाना गोवर्धन विलास में सात आठ माह पूर्व जोगीतालाब के पास कोलोनी में एक मकान से करीब तीस तोला सोने के जेवरात एवं नगदी चोरी.
  6. थाना गोर्धन विलास में दो महीने पहले जोगी तालाब के पास कोलोनी में एक मकान में चोरी चांदी के जेवरात एवं नगदी.
  7. थाना बडगांव में करीब दो माह पूर्व चिकलवास में एक मकान से सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी चोरी
  8. थाना बडगांव में करीब दो से ढाई माह पुर्व चिकलवास में एक मकान से नगदी चोरी.
  9. थाना बडगांव में दो माह पूर्व खारोल कोलोनी में बोहराजी के मकान में चोरी का प्रयास
  10. थाना सुखेर में दो माह पूर्व काली मगरी आर.टी.ओ. ऑफीस के सामने कोलोनी में एक मकान से सोने के जेवरात तथा चांदी एवं नगदी चोरी.
  11. थाना सुखेर में तीन माह पूर्व थाने के पीछे कोलोनी से एक मकान से चांदी एवं नगदी चोरी.
  12. थाना सुखेर में दो से ढाई माह पूर्व रूपसागर नगर, भुवाणा में एक मकान से सोने चांदी के जेवरात चोरी.
  13. थाना प्रतापनगर में तीन माह पूर्व से एक कोलोनी में एक मकान से सोने का सिक्का, चांदी एवं नगदी चोरी.
  14. थाना प्रतापनगर में करीब पांच-सात दिन पहले अमेरिकन हॉस्पीटल के आसपास नाकोडा नगर में एक मकान से सोने चांदी के जेवरात चोरी.
  15. थाना सूरजपोल में तीन महीने पहले उदयपोल बस स्टेण्ड के पीछे दिन में एक रास्ते चलते व्यक्ति से मोबाइल लुट की वारदात.
  16. थाना नाई में करीब दस दिन पूर्व मकान से सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी चोरी.
  17. चित्तौडगढ शहर में एक डेढ़ माह पूर्व में एक मकान में चोरी सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी
  18. जोधपुर जिले में एक माह पूर्व एक मकान में सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी चोरी
    मांगीलाल, कांस्टेबल 1096, थाना सवीना (विशेष भूमिका)
    छगनलाल, कांस्टेबल 2533, थाना सवीना
    किशोर, कांस्टेबल 3120, थाना सवीना
    नोट: उक्त गैंग के खुलासे में हेड कांस्टेबल कृष्ण प्रताप सिंह (523) एवं कांस्टेबल मांगीलाल (1096) की विशेष भूमिका रही।

Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading