Site icon 24 News Update

उदयपुर पुलिस की कार्रवाई: 113.505 किलो अवैध डोडा चूरा से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

Advertisements

उदयपुर, 22 फरवरी 2026। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत थाना खेरोदा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 113.505 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की है।

यह कार्रवाई महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज गौरव श्रीवास्तव द्वारा संचालित अभियान के अंतर्गत की गई। जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेरवाड़ा श्रीमती अंजना सुखवाल एवं वृताधिकारी वल्लभनगर राजेन्द्र सिंह जैन के सुपरविजन में कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

आसूचना के आधार पर कार्रवाई

थानाधिकारी सुरेश विश्नोई के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आसूचना के सहयोग से मेनपुरिया गांव में दबिश दी। यहां से 113.505 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की गई।

जांच में ट्रैक्टर का पंजीयन पवन पुत्र कालू निवासी मेनपुरिया, थाना खेरोदा जिला उदयपुर के नाम पाया गया। मामले में प्रकरण संख्या 34/2026 एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है। अनुसंधान की जिम्मेदारी श्री राम कुमार भादु (आरपीएस प्रशिक्षु), थानाधिकारी पुलिस थाना भीण्डर को सौंपी गई है।

कार्रवाई में शामिल टीम

  1. सुरेश विश्नोई, थानाधिकारी खेरोदा
  2. सुनील कुमार, हैड कांस्टेबल 2471
  3. बाबूलाल, कांस्टेबल 629
  4. दिनेश, कांस्टेबल 3219
  5. नितेश कुमार, कांस्टेबल 1207
  6. रामदेवाराम, कांस्टेबल 1443
Exit mobile version