24 News Update उदयपुर। सऊदी अरब के रियाद में आयोजित एशियन लैक्रोज गेम्स में महिला और पुरुष वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने वाले भारतीय लैक्रोज टीम के उदयपुर सहित राजस्थान के खिलाड़ियों का बुधवार को सम्मान किया गया। राजस्थान माइन्स एंड मिनरल्स लिमिटेड (आरएसएमएमएल) की ओर से आयोजित समारोह में जनजातीय अंचल से आए खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। महिला वर्ग में सुनीता मीणा, डाली गमेती, जुला कुमारी गुर्जर, यशिष्ठा बत्रा, यशोदा गमेती, मीरा दौजा, रोशनी बोस, जानवी राठौड़ और मुकन कुमारी गुर्जर, जबकि पुरुष वर्ग में मोहनलाल गमेती, खुमाराम गमेती, दयाशंकर गमेती, नारायण लाल गमेती और निशांत नागदा को सम्मान प्रदान किया गया। टीम के मुख्य प्रशिक्षक नीरज बत्रा को भी सम्मानित किया गया। अध्यक्षता आरएसएमएमएल अध्यक्ष एवं संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी ने की। इस दौरान खिलाड़ियों ने राज्य सरकार और आरएसएमएमएल की ओर से मिले सहयोग के लिए आभार जताया। वहीं उदयपुर जिला कलेक्टर नमित मेहता सहित अन्य अधिकारियों ने भी खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.