Site icon 24 News Update

उदयपुर के खिलाड़ियों की जूडो में शानदार उपलब्धि-ऋषिराज को रजत, शौर्य वर्धन को स्वर्ण पदक

Advertisements

24 news Update उदयपुर। उदयपुर के जूडो खिलाड़ियों ने हाल ही में आयोजित राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर शहर का मान बढ़ाया है।
श्रीगंगानगर में 28 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित सीबीएसई जूडो राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उदयपुर के ऋषिराज गोस्वामी ने अंडर-19 के 60 किलो वर्ग में शानदार खेल दिखाते हुए रजत पदक हासिल किया।
इसके साथ ही जयपुर में 1 से 7 अक्टूबर तक आयोजित 69वीं राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में शौर्य वर्धन सिंह ने सीनियर वर्ग के 81 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय स्तर पर स्थान बनाया।
दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जिला खेल अधिकारी डॉ. महेश पालीवाल ने उन्हें तथा उनके कोच जसवंत सिंह को सम्मानित कर बधाई दी। डॉ. पालीवाल ने कहा कि उदयपुर के युवा खिलाड़ी अपनी मेहनत और अनुशासन के बल पर राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर लगातार उपलब्धियाँ हासिल कर रहे हैं, जो जिले के खेल जगत के लिए गर्व की बात है।

Exit mobile version