24 न्यूज अपडेट, उदयपुर, 21 अप्रैल। यूनिवर्सिटी रोड स्थित अजब सेवा संस्थान द्वारा अजबेश्वर महादेव मंदिर के प्रथम प्रकट उत्सव पर एक भव्य और भावपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उत्सव के मुख्य आकर्षण रहे दृ रक्तदान शिविर, कलश यात्रा, भजन संध्या और महाप्रसादी। मातृशक्ति की सक्रिय भागीदारी के साथ यह आयोजन श्रद्धा, सेवा और एकता का अनुपम उदाहरण बन गया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना के साथ की गई, जिसके पश्चात रक्तदान शिविर का शुभारंभ संतों के रक्तदान से हुआ। इस शिविर में अनेक नवीन रक्तदाताओं ने पहली बार रक्तदान कर पुण्य अर्जित किया। रक्तदान शिविर में भाग लेने वाले सभी सेवाभावी जनों को प्रमाण पत्र, प्रतीक चिन्ह और उपरणा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कलश यात्रा के दौरान पुष्प वर्षा के बीच महामंडलेश्वर और संतों का पारंपरिक स्वागत किया गया। यात्रा की भव्यता श्रद्धालुओं की भक्ति और उल्लास से कई गुना बढ़ गई। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में विशेष सेवा देने वाले डॉक्टरों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहेकाली कल्याणी धाम गादीपति डॉ. हेमंत जोशी, श्री गुलाब दास जी महाराज, मांकड़ा देव आश्रम, झाड़ोल, जैन मुनि श्री संबोध कुमार जी मेंधाश, इंद्रदेव दास जी, महंत, चतुर्भुज हनुमान मंदिर इन संतों ने धर्म जागरण, हिंदू समाज की एकजुटता और सेवा कार्यों में संस्थान के प्रयासों की सराहना की। डॉ. हेमंत जोशी ने कहा कि “छोटे से पीपल के चबूतरे से शुरू होकर महादेव मंदिर का भव्य रूप लेना अपने आप में एक सौभाग्य की बात है।“जैन मुनि संबोध कुमार जी ने गीता ज्ञान का संदर्भ देते हुए कर्म के महत्व पर प्रकाश डाला “कर्म करते रहो, फल अपने आप मिलेगा।”महंत इंद्रदेव दास जी ने हनुमान जी की भक्ति का उल्लेख करते हुए संस्थान को समाज सेवा के पथ पर निरंतर अग्रसर रहने का आशीर्वाद दिया। राजनीतिक और सामाजिक नेतृत्व की भी इस आयोजन में भरपूर भागीदारी रही। मुख्य रूप मौजूद अतिथियों में विधायक ताराचंद जैन भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ पूर्व महापौर रजनी डांगी भाजपा नेत्री खुशबू मालवीय (कोटा) सहकार भारती प्रकोष्ठ से सोनम पुरोहित ओबीसी मोर्चा से रामलाल रेगा पार्षद मनोहर चौधरी और राकेश जैन महाराणा प्रताप सेना से मोहन सिंह राठौड़ बजरंग सेना मेवाड़ से कमलेंद्रसिंह पंवार संस्थान के संस्थापक भरत साहू, अध्यक्ष अरुण शर्मा और महामंत्री अमित पोरवाल ने सभी संतों, गणमान्य अतिथियों और श्रद्धालुओं का पुष्पगुच्छ और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन मीडिया प्रभारी कन्हैयालाल पंडियार ने किया। यह आयोजन न केवल एक धार्मिक उत्सव था, बल्कि समाज में सेवा, भक्ति और एकता के संदेश को भी सशक्त रूप से प्रस्तुत करता है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उदयसागर पाल पर ब्लाइंड मर्डर का 48 घण्टे में पर्दाफाश, उधारी के कारण की थी हत्या 2 अभियुक्त गिरफ्तार,मिर्च पाउडर डाल कर हथौड़ी से किए वार, ब्लैड से लगाए कट, वाइंडिंग वायर से दबाया गला सिस्टम की रगों में रिश्वतः पुलिस से पटवारी, दलाल से डॉक्टर तक, 245 भ्रष्ट कर्मचारियों ने किया प्रशासन को शर्मसार, पिछले साल रिश्वतखोरी में पुलिस नंबर-1