Site icon 24 News Update

उदयपुर में अवैध बॉयो डीजल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में टैंकर और ट्रक जब्त, आरोपी फरार

Advertisements

24 News Update उदयपुर। जिला पुलिस अधीक्षक श्री योगेश गोयल के निर्देश पर अवैध बॉयो डीजल कारोबार और कालाबाजारी के खिलाफ उदयपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। इस अभियान का नेतृत्व श्री गोपाल स्वरूप मेवाड़ा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय उदयपुर के सुपरविजन में श्री गोपाल चन्देल, पुलिस उप अधीक्षक, वृत्त गिर्वा ने किया। सूचना मिलने पर दिनांक 31 दिसंबर 2025 को नवीन प्रकाश, पिता मोहन लाल कलाल निवासी बनोड़ा, थाना सलुम्बर द्वारा टीडी हाईवे पर सस्ते दर पर अवैध बॉयो डीजल की सप्लाई करने की जानकारी मिली। इस पर श्री देवेन्द्र सिंह, थानाधिकारी टीडी, मौके पर पहुंचे और टीम ने बिना नंबर के टैंकर व ट्रक (आरजे 27 जीडी 0017) जब्त किया। दिनांक 1 जनवरी 2026 को जिला रसद अधिकारी उदयपुर की टीम ने मौके पर आकर टैंकर और ट्रक में भरे बॉयो डीजल की सेम्पलिंग करवाई। जांच में यह बॉयो डीजल पाया गया। साथ ही आरोपी नवीन प्रकाश ने टीडी नाल में होटल रामदेव के पीछे भूमिगत टैंक में बॉयो डीजल भंडारण किया था। टीम ने इस टैंक की भी सेम्पलिंग कराई, जिसमें भारी मात्रा में अवैध बॉयो डीजल पाया गया और टैंक को सीज कर दिया गया। आरोपी नवीन प्रकाश पर आवश्यक वस्तु अधिनियम और भारतीय दंड संहिता के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि आरोपी के खिलाफ अक्टूबर 2025 में भी इसी प्रकार की कार्रवाई हुई थी और उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। वर्तमान में वह फरार है और उसकी तलाश जारी है।

पुलिस टीम:
श्री गोपाल चन्देल, पुलिस उप अधीक्षक, वृत्त गिर्वा
श्री देवेन्द्र सिंह, थानाधिकारी टीडी
श्री त्रिलोक नाथ, एएसआई
श्री भीम सिंह कानि (विशेष भूमिका)
श्री हरलाल कानि
श्री प्रदीप सिंह कानि
श्री कुशाल कानि

Exit mobile version