24 News Update उदयपुर- जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर श्री योगेश गोयल द्वारा अवैध रूप से डीजल का भण्डारण कर विक्रय करने वालों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत श्री गोपाल स्वरूप मेवाडा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय के सुपरविजन में श्री गोपाल चन्देल पुलिस उप अधीक्षक गिर्वा को दिनांक 08.02.2026 को मुखबीर से सूचना मिली कि गोगुन्दा थाना क्षेत्र में एनएच 27 पर उदयपुर से पिण्डवाडा जाने वाले रोड के किनारे श्रीराम होटल झाडोली में होटल की आड में हाईवे पर चलने वाले डीजल टेंकर से कम दर पर डीजल खरीदा जाकर उसका भण्डारण किया जाता है व अन्य ग्राहको को अधिक राशि ले कर विक्रय किया जाता है। जिस पर कार्यवाही हेतु वृताधिकारी गिर्वा मय टीम द्वारा अवैध डीजल भण्डारण के विरूद्ध कार्यवाही हेतु श्रीराम होटल झाडोली पहुंचकर श्री अरविन्द कुमार गर्ग निरीक्षक जिला रसद विभाग को मौके पर बुलाया व अवैध डीजल विक्रय की पुष्टि के लिए श्री भीम सिंह कानि को डीजल खरीदने हेतु होटल पर भेजा, भीमसिह ने वहा पर उपस्थित व्यक्ति को गेलन व 500 रू का नोट दिया तो उस व्यक्ति ने गेलन में डीजल भरना प्रारम्भ किया तो पुलिस टीम ने तुरन्त श्रीराम होटल पहुंच डीजल भरने वाले व्यक्ति का नाम पता पुछा तो अपना नाम लादु राम पिता हरचन्दराम विश्नोई उम्र 50 साल निवासी तेजरोल थाना चितलवाना साचौर होना बताया। टीम द्व ारा मौके पर चेक किया तो होटल के बाई तरफ चार ड्रम प्रत्येक ड्रम में 220 लीटर होकर कुल 880 लीटर तरल पदार्थ डीजल पाया गया। लादुराम ने पुछताछ में बताया की उक्त ड्रम मे भरा हुआ तरल पदार्थ डीजल है जो हाईवे रोड पर चलने वाले टेंकर के ड्राईवरो से 50 रू प्रति लीटर दर से खरीद कर 80 रू प्रति लीटर की दर से ग्राहको को बेचता हूँ। लादुराम को उक्त डीजल अपने कब्जे मे रखने, कय करने व विक्रय करने बाबत वेध लाइसेन्स व कागजात के बारे मे पुछा गया कोई कागजात नही होना बताया जिस पर आरोपी लादुराम को बाद पुछताछ गिरफतार किया जाकर मामले में प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान जारी है।
टीम प्रभारी व सदस्यः-
- श्री गोपाल चन्देल पुलिस उप अधीक्षक वृत गिर्वा ।
- श्री त्रिलोक नाथ सउनि वृत गिर्वा ।
- श्री भीमसिह कानि।
- श्री कुणाल कानि।

