24 News Update उदयपुर: रामसर कंर्वेशन की ओर से वेटलैण्ड शहरों की सूची में शामिल उदयपुर को मंगलवार को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। नई दिल्ली में आयोजित समारोह में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने उदयपुर और इंदौर शहरों को यह सम्मान दिया।
हाल ही में रामसर कंर्वेशन ने उदयपुर और इंदौर को वैश्विक स्तर पर वेटलैण्ड सिटी के रूप में दर्ज करने की घोषणा की थी। 23 से 31 जुलाई 2025 तक जिम्बाब्वे में आयोजित COP-15 सम्मेलन में विश्वभर की 31 नई वेटलैण्ड सिटी को सर्टिफिकेट और अधिस्वीकरण पत्र जारी किए गए थे।
उदयपुर जिले में अतिवृष्टि के कारण नगर निगम के प्रशासक एवं जिला कलक्टर नमित मेहता दिल्ली नहीं जा पाए। उनके प्रतिनिधि के रूप में अलवर के कलक्टर डॉ. अर्तिका शुक्ला ने प्रमाण पत्र ग्रहण किया। उदयपुर के लिए यह उपलब्धि शहर की जलवायु और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण सम्मान मानी जा रही है।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.