24 News Update उदयपुर। नीलकंठ शिव दल व्यायामशाला में आयोजित U-17 सब जूनियर जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता-2026 जोश, जुनून और जोर-आजमाइश के साथ संपन्न हुई। 1 अप्रैल को आयोजित इस प्रतियोगिता में जिलेभर के युवा पहलवानों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तर के लिए अपनी दावेदारी मजबूत की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कुश्ती संघ अध्यक्ष पारस सिंघवी रहे, जबकि अध्यक्षता कोषाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह सचान ने की। इंदर देव महाराज ने आशीर्वचन दिया। विशिष्ट अतिथियों में पार्षद देवेंद्र साहू, कुरैशी जी, आरती ठाकुर, जीतमल चौहान, प्रहलाद चौहान, रमेश सुहालका, राजेंद्र सिंह भाटी और यशवंत चौधरी मौजूद रहे। दंगल के साथ घोषणाएं भी मुख्य अतिथि पारस सिंघवी ने पहलवानों को शुभकामनाएं देते हुए जल्द ही लक्ष्मण उस्ताद और अर्जुन उस्ताद की स्मृति में राजस्थान-मध्यप्रदेश स्तरीय दंगल आयोजित कराने की घोषणा की। कोषाध्यक्ष धीरेंद्र सचान ने खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाते हुए खुराक और किट की व्यवस्था कराने की बात कही। पार्षद देवेंद्र साहू ने भी घोषणा की कि राज्य स्तर पर प्रथम आने वाले पहलवान को आर्थिक सहायता दी जाएगी और सभी अखाड़ों में चयन प्रतियोगिताएं आयोजित कर एकजुटता बढ़ाई जाएगी। जयपुर के लिए रवाना होगी टीम संघ के महासचिव दीपक राजोरा ने बताया कि प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी 4 अप्रैल को जयपुर के लिए रवाना होंगे, जहां 4 से 7 अप्रैल तक आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उदयपुर का प्रतिनिधित्व करेंगे। मुकाबले रहे रोमांचक आयोजन सचिव उस्ताद गौरीशंकर वसीटा के अनुसार सभी वर्गों में शानदार और कड़े मुकाबले देखने को मिले। प्रतियोगिता भारतीय खेल प्राधिकरण के प्रशिक्षक डॉ. हरीश राजोरा की देखरेख में संपन्न हुई। प्रमुख परिणाम ग्रीको रोमन (पुरुष):45 किग्रा – हर्ष गायरी55 किग्रा – मोहम्मद जीशान60 किग्रा – हिमांशु लोहार71 किग्रा – धनंजय राजोरा80 किग्रा – हर्ष शर्मा महिला वर्ग:40 किग्रा – अर्पिता वैष्णव43 किग्रा – आंचल कुमारी46 किग्रा – माही ओड49 किग्रा – वंशिका कलाल53 किग्रा – मुस्कान उचाड़िया फ्रीस्टाइल (पुरुष):45 किग्रा – दक्ष छिपा48 किग्रा – नरसिंह परिहार51 किग्रा – ईशान सोलंकी55 किग्रा – वंश चेतलानी60 किग्रा – सुरेश पटेल65 किग्रा – अर्पित कुमार प्रजापत71 किग्रा – अनुराग सुथार110 किग्रा – विशाल सोलंकी 78 साल की उम्र में भी जोश कायमकार्यक्रम में 78 वर्षीय उस्ताद मामा पहलवान ने शस्त्र प्रदर्शन कर सभी को चौंका दिया और युवाओं को फिटनेस व अनुशासन का संदेश दिया।निर्णायक के रूप में महेंद्र राजोरा, चित्रांशु चौधरी, अजय मोदी और रवि चौहान मौजूद रहे। मंच संचालन पहलवान भरत वसीटा ने किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation हिरण मगरी में बाइक चोरी, सुबह घर के बाहर से ले उड़े बदमाश पुश्तैनी जमीन धोखे से बेचने का मामला, 6 लोगों पर केस दर्ज