24 News Update उदयपुर। उदयपुर जिले के ऋषभदेव थाना पुलिस ने वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल करते हुए 7 साल से फरार चल रही दो महिला स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में की गई।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेरवाड़ा अंजना सुखवाल और वृताधिकारी ऋषभदेव राजीव राहर के सुपरविजन में थानाधिकारी हेमंत अहारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सुनियोजित तरीके से दबिश देकर दोनों आरोपियों को पकड़ा। गिरफ्तार महिलाओं में सल्ला उर्फ शीला देवी और कमला उर्फ फुली देवी शामिल हैं, जो बिलख फला गोरिम्बा क्षेत्र की रहने वाली हैं और पिछले कई वर्षों से फरार चल रही थीं।दोनों के खिलाफ अपर सेशन न्यायालय खेरवाड़ा में मुकदमा संख्या 139/2016 और प्रकरण संख्या 94/2014 (धारा 341, 323, 307, 34 भादसं) में स्थाई वारंट जारी थे। पुलिस ने मुखबिर सूचना और तकनीकी सहायता के आधार पर उनकी लोकेशन ट्रेस कर उन्हें अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया, जहां से आगे की कार्रवाई जारी है।इस पूरी कार्रवाई में थानाधिकारी हेमंत अहारी के साथ उप निरीक्षक जोरावर सिंह और विनोद कुमार, कांस्टेबल कैलाश चंद और नरेन्द्र सिंह, महिला कांस्टेबल अनिता तथा कांस्टेबल वीरभद्र सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation चार महीने से फरार नशे के दो इनामी सौदागरों को कुराबड़ पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर से दबोचा बाल चिकित्सालय में ‘क्लीन-केयर मॉडल’: कलेक्टर का सघन निरीक्षण, हर माह होगी मॉनिटरिंग