Site icon 24 News Update

कार की टक्कर से बाइक सवार सहित दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल

Advertisements

24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। नगर के बायपास स्थित लीमड़ी मोड़ के पास नेशनल हाईवे 927-ए पर बुधवार दोपहर मे कार की टक्कर से बाइक सवार सहित दो महिला गंभीर रूप से घायल हो गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार शादी समारोह में जा रहे बाइक सवारों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसा इतना जोरदार था कि बाइक चालक सहित दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। पारडा सरोदा निवासी उमेश पुत्र बाबू डेंडोर (21) बाइक से वनौरी में आयोजित शादी समारोह में जा रहे थे। उनके साथ हुकी पत्नी खतरा डेंडोर (60) एवं इटली पत्नी बाबू डेंडोर (45) भी सवार थीं। इसी दौरान बांसवाड़ा की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद तीनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया।सूचना मिलते ही सागवाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल सागवाड़ा राजकीय अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार जारी है।पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया है तथा फरार कार चालक की तलाश शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।

Exit mobile version