24 न्यूज अपडेट.भीलवाड़ा। भीलवाड़ा के सुभाष नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात करीब 9ः30 बजे एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार किशोर और युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना सुभाष नगर क्षेत्र के रजिस्ट्री ऑफिस के पास हुई। बाइक पर सवार कृष्ण (12) और ललित (19) गेहूं पिसवाने के लिए गए थे और लौटते समय हादसे का शिकार हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद लोगों का गुस्सा भड़का।घटना के बाद मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने कार में तोड़फोड़ की और उस पर पत्थर फेंके। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कार सवार युवक-युवतियां नशे में थे। कार के अंदर बीयर के केन भी पाए गए।
पुलिस की कार्रवाई
घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को संभाला। फॉर्च्यूनर कार के नंबर के आधार पर उसके मालिक की जानकारी जुटाई जा रही है। कार सवार लोग हादसे के बाद मौके से फरार हो गए।
घायलों का इलाज जारी
कृष्ण और ललित का अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टर्स ने उनकी हालत गंभीर बताई है, लेकिन वे खतरे से बाहर हैं।
भीलवाड़ा में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर की टक्कर से बाइक सवार 2 लोग घायल, गुस्साए लोगों ने कार में की तोड़फोड़

Advertisements
