24 News Update उदयपुर। शहर के हिरणमगरी थाना क्षेत्र में एक गंभीर आपराधिक मामला दर्ज हुआ है, जिसमें पीड़िता की फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म करने और रुपए ऐंठने का आरोप सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में दो आरोपियों को नामजद किया है।
पुलिस के अनुसार, मामला अगस्त 2025 से अब तक का बताया जा रहा है। आरोप है कि आरोपियों ने पीड़िता को उसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी और इसी दबाव में उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया। साथ ही, धमकाकर उससे नकदी भी वसूली गई।
हिरणमगरी थाने में दर्ज प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2), 87, 64(1), 64(2)(एम), 65(1), 70(2), 332 ए तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5/6 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में ओम पालीवाल और सौम्य खत्री को आरोपी बनाया गया है। यह प्रकरण पुलिस उप अधीक्षक, नगर पूर्व उदयपुर के निर्देशन में दर्ज किया गया है।
फोटो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म व ब्लैकमेलिंग, दो नामजद

Advertisements
