Site icon 24 News Update

फोटो वायरल करने की धमकी देकर वसूली का प्रयास, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

Advertisements

24 News Update उदयपुर। उदयपुर शहर के हिरण मगरी थाना क्षेत्र में एक युवती को फोटो वायरल करने की धमकी देकर पैसे मांगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार सेक्टर 4 स्थित परमात्मा हॉस्टल में रहने वाली पीड़िता की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। प्रार्थी नारायण भाट पुत्र मांगीलाल भाट, उम्र 50 वर्ष, निवासी गुडली थाना कुराबड़ हाल चाणक्यपुरी सेक्टर 4 ने बताया कि आरोपी दिनेश प्रजापत, निवासी गुडली ने पीड़िता की फोटो वायरल करने की धमकी देकर उससे पैसों की मांग की और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 74 के तहत मामला दर्ज किया है। जांच हेड कांस्टेबल आनंद सिंह को सौंपी गई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और मोबाइल व डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

Exit mobile version