Site icon 24 News Update

समता नगर में दो लोगों से मारपीट, मामला दर्ज पुलिस जांच में जुटी

Advertisements

24 News Update उदयपुर। हिरण मगरी थाना क्षेत्र में समता नगर में दो व्यक्तियों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। पुलिस के अनुसार, सेक्टर 3 समता नगर निवासी ललित सिंह शेखावत (40) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके साथ और उसके एक साथी के साथ आरोपियों ने मारपीट की। घटना 24 अप्रैल को दोपहर के समय की बताई गई है, जबकि रिपोर्ट 27 अप्रैल को दर्ज कराई गई। मामले में मुकेन्द्र सहित अन्य व्यक्तियों को आरोपी बताया गया है, जो समता नगर क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है। प्रकरण की जांच पुलिस अधिकारी रतन सिंह के निर्देशन में की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version