24 News Update उदयपुर। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत संगठन की बैठक ग्राहक पंचायत के प्रांत संगठन मंत्री राकेश पालीवाल की अध्यक्षता में कार्यालय पर आयोजित हुई। इस बैठक में महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया जिसके अंतर्गत समाज में विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान किया जायेगा। ग्राहक पंचायत संगठन के जिला मंत्री नारायण पंचोली ने बताया कि इसी माह में ग्राहक पंचायत का जिला अभ्यास वर्ग करने का निर्णय हुआ जिसमे ग्राहक पंचायत के कार्यों की रचना एवं नये एवं पुराने सदस्यों जिसमे युवा शक्ति, महिला सदस्यों को अभ्यास वर्ग में शामिल करके संगठन के कार्यों को सिखाया जाएगा। इस बैठक में पंचायत के जिला अध्यक्ष शिव कुमार शर्मा, महिला अध्यक्ष पूर्णिमा बोकड़िया, संगीता जैन, राजू कुंवर चौहान, मंजू भावसार,हरीशंकर तिवारी, करण सिंह कटारिया, फतहलाल पारिक,जय प्रकाश भावसार, डॉ. कुणाल आमेटा आदि उपस्थित थे।
ग्राहक पंचायत की बैठक का आयोजन

Advertisements
