24 News Update Udaipur. कृषि विज्ञान केंद्र बडगांव उदयपुर में राजस्थान में संकटग्रस्त औषधीय पौधों की सतत खेती पर दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। राष्ट्रीय औषधि पादप बोर्ड, आयुष मंत्रालय, भारत सरकार और कृषि विकास सहकारी समिति लिमिटेड ने संयुक्त तत्वावधान से इस कार्यक्रम का आयोजन किया था।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवम संस्था प्रमुख डॉ. पी. सी . भटनागर जी ने सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
विषय विशेषज्ञ डॉ मनप्रीत सिंह ने काली हल्दी की वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने पर विशेष जोर दिया और औषधि पौधों के महत्व के बारे में बताया। इंजीनियर हसमुख गहलोत ने काली हल्दी में आधुनिक तरीके से सिंचाई की जानकारी दी साथ हि गहलोत ने बताया कि काली हल्दी की खेती मे 4 क्रांतिक अवस्था में सिंचाई प्रबंधन का महत्व बताया
विषय विशेषज्ञ डॉ भगवत सिंह काली हल्दी लगाने के लिए खेत की तैयारी एवं आधुनिक व जैविक खेती किस प्रकार की जाए उसके बारे में विस्तृत जानकारी साझा की
डॉ बहादुर सिंह ने मृदा के स्वास्थ्य के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की एवं औषधि पौधों को उगाने के तरीकों और किसानों को अधिक लाभ लेने के लिए कौन सी मृदा उपयुक्त है इसके बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम में उदयपुर जिले के झाड़ोल ब्लॉक के 50 से अधिक किसानों ने भाग लिया। राजीव कुमार परियोजना समन्वयक, कृषि विकास सहकारी समिति लिमिटेड जयपुर ने कार्यक्रम का संचालन किया।

