Site icon 24 News Update

ब्लैकआउट के बाद कट्‌टे में मिले महिला के शव मामले में दो गिरफ्तार

Advertisements

24 न्यूज अपडेट, जोधपुर। गुरुवार सुबह जोधपुर के पुलिस कमांड कंट्रोल सेंटर के सामने फुटपाथ पर एक कट्टे में मिले महिला के शव मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले का खुलासा पुलिस उपायुक्त (पूर्व) आलोक श्रीवास्तव ने किया।
शव की पहचान और जांच का सिलसिलापुलिस ने कट्टे में मिले शव को महात्मा गांधी अस्पताल (एमजीएच) की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया और अज्ञात महिला की पहचान के लिए पूरे राजस्थान में इश्तिहार जारी किया। स्थानीय लोगों से पूछताछ और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की मदद से मृतका की पहचान कंचन देवी पत्नी कैलाश चन्द, निवासी कड़वो की ढाणी, कुचामन, जिला डीडवाना कुचामन के रूप में की गई। मृतका के भाई भगवान सहाय ने मोर्चरी में आकर शव की पहचान अपनी बहन के रूप में की।
पैसों के विवाद में हुई हत्याजांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि कंचन देवी पिछले कुछ महीनों से पिंटू और पिंकी नामक दंपति के साथ रह रही थी। तीनों हाल ही में जसवंत सराय क्षेत्र में ठहरे हुए थे। पूछताछ में सामने आया कि पैसों के विवाद के चलते पिंटू और पिंकी ने कंचन देवी का गला घोंटकर हत्या की और शव को कट्टे में बांधकर कलेक्ट्रेट दीवार के बाहर फुटपाथ पर फेंक दिया।
आरोपियों की गिरफ्तारीपुलिस ने विशेष टीम का गठन कर जयपुर से आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपी पिंटू (27) पुत्र देवाराम खटीक और पिंकी (32) पत्नी कैलाश, निवासी कुकनवाली, तहसील कुचामन, जिला डीडवाना कुचामन को गिरफ्तार किया गया है। पिंटू के खिलाफ पहले भी हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी खानाबदोश जीवन जीते हैं और लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे।
जांच टीम में शामिल अधिकारीमामले की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी में एसीपी पूर्व हेमंत कलाल के निर्देशन में उदय मंदिर थानाधिकारी सीताराम, एसआई मनोज कुमार, एएसआई सुभाष, दलीप सिंह, हेड कांस्टेबल सोहन सिंह, कांस्टेबल सुरजाराम, कमलेश, अकरम और सुमित्रा शामिल रहे।

Exit mobile version