24 News Update उदयपुर | उदयपुर जिले के माण्डवा थाना क्षेत्र के बोरली गांव में हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने हत्या के इस सनसनीखेज मामले में दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त टोपीदार बंदूक भी बरामद कर ली है। मामला 3 मई 2025 का है, जब होमाराम निवासी बोरली ने थाना माण्डवा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके बेटे बसुरा पर गांव के भुताराम पुत्र धुलाराम, घुलाराम पुत्र धावरा और अन्य लोगों ने हमला कर जानलेवा फायरिंग की। शिकायत के अनुसार पहले बसुरा के साथ आरोपियों ने जमकर मारपीट की और उसके बाद भुताराम ने टोपीदार बंदूक से फायर कर दिया, जिससे बसुरा गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवारजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर प्रकरण संख्या 38/2025 के तहत धारा 103(1), 189(2) बीएनएस 2023 एवं आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 में अनुसंधान प्रारंभ किया। जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गोपाल स्वरूप नेवाडा एवं वृताधिकारी राजेन्द्रसिंह के सुपरविजन में थाना माण्डवा के थानाधिकारी देवीलाल के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी सहयोग और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपियों भुताराम और घुलाराम को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपी: भुताराम पुत्र धुलाराम निवासी बोरली, थाना माण्डवा घुलाराम पुत्र धावरा निवासी बोरली, थाना माण्डवा
पुलिस टीम में शामिल अधिकारी एवं कर्मचारी:
थानाधिकारी देवीलाल
सउनि. शांतिलाल
हैड कांस्टेबल राजेन्द्रसिंह (214)
कांस्टेबल चम्पालाल (880), दिनेश कुमार (731), दुर्गेश (1236)
कांस्टेबल भरत (744), भल्लाराम (1928), तखतसिंह (1065), आशीष (1773)
बोरली गांव में युवक की हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त टोपीदार बंदूक बरामद

Advertisements
