Site icon 24 News Update

अवैध क्वार्ट्ज पत्थर से भरा ट्रेलर जब्त वाहन चालक गिरफ्तार

Advertisements

24 न्यूज अपडेट, सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ कार्यवाही करते हुए अवैध क्वार्टज पत्थर से भरा ट्रेलर जब्त कर चालक को गिरफतार किया तथा खनन विभाग को सुचित किया।
थाना प्रभारी मदनलाल खटीक ने बताया की जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के द्वारा चलाये जा रहे अवैध खनन पदार्थ के खनन,संग्रहण एवं परिवहन के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा,पुलिस उपअधीक्षक रूप सिंह के सुपरविजन मे थाना प्रभारी मदनलाल खटीक के नेतृत्व में एएसआई शंकरलाल,कानि.राजेन्द्र,भरत,अविनाश,चालक भवरङ्क्षसह टीम गठीत की जिसनें गोवाडी में अवैध क्वार्टज पत्थर का परिवहन करते हुए ट्रेलर को जब्त कर अभियुक्त राजेन्द्र 29पुत्र गौतमलाल कटारा निवासी वस्सी फला कराता थाना दोवडा को गिरफतार किया अग्रीम कार्यवाही हेतु खनन विभाग को सुचित किया गया।

Exit mobile version