24 News Update उदयपुर ! और अन्य माकपा, भाकपा ( माले) सामाजिक और जन संगठनों की ओर से स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में गुरुवार को सुबह 11 बजे पटेल सर्कल, उदयपुर स्थित अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड कार्यालय पर प्रदर्शन कर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को ज्ञापन देकर स्मार्ट मीटर लगाने के निर्णय को निरस्त करने की मांग की जाएगी!
माकपा जिला सचिव और पूर्व पार्षद राजेश सिंघवी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 वर्ष पहले देश नहीं बिकने देने का वादा कर देश की जनता के समर्थन से देश की सत्ता पर काबिज हुए लेकिन पिछले 11 वर्ष से उन्होंने “तेल बेच दिया ,रेल बेच दिया, भेल बेच दिया, एयरपोर्ट बेच दिया और अब बिजली को बेच रहे हैं“! उन्होंने कहा कि देश काल्पनिक ना हो देश संसाधनों से बना हुआ है जिन्हें बेच देश को ही बेचा जा रहा है, जिसे देश की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी ! सिंघवी ने कहा कि स्मार्ट मीटर लगाने का निर्णय सिर्फ अडानी की जेबे भरने का है !
सिंघवी ने बताया कि बुधवार को माकपा शहर सचिव हीरालाल सालवी ने शांति नगर, कृष्णा कॉलोनी, चेतक सर्कल भाकपा (माले)के सौरभ नरूका ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों , माकपा माछला मंगरा शाखा सचिव अमजद शेख ने इंदिरा कॉलोनी, कैलाश कॉलोनी, स्वराज नगर माकपा सचिव मंडल सदस्य गुमान सिंह राव ने मादडी औद्योगिक क्षेत्र, माकपा देवाली शाखा के सचिव जगदीश सालवी ने देवाली क्षेत्र खारोल कॉलोनी, राजस्थान मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव यूनियन के नेता बृजेंद्र चौधरी ने विभिन्न क्षेत्रों , ठेला व्यवसायी मजदूर यूनियन के अध्यक्ष मोहम्मद निजाम और जनवादी महिला समिति की जिला सचिव रानी माली ने आम जनता के बीच में स्मार्ट मीटर के विरोध में चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान में आम जनता के हस्ताक्षर करा 28 अगस्त को आयोजित होने वाले प्रदर्शन में भाग लेने की अपील की!
सिंघवी ने बताया कि आम जनता के बीच में स्मार्ट मीटर को लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है जिसमें भाजपा और कांग्रेस पार्टी के समर्थक भी शामिल है! उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर का विरोध का मुद्दा इस सरकार की गले की फांस बनेगा और आम जनता सड़कों पर निकलेगी!
अंबानी अडानी की जागीर नहीं, हिंदुस्तान हमारा है के नारे के साथ कल करेंगे स्मार्ट मीटर के खिलाफ प्रदर्शन

Advertisements
