उदयपुर। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और परिचालन व्यवस्था को देखते हुए 12 रेलसेवाओं के मार्ग में आने वाले विभिन्न स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक बदलाव किया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार यह बदलाव अलग-अलग ट्रेनों के लिए 2 अक्टूबर से लागू होंगे। इनमें उदयपुर-असारवा, इंदौर-असारवा, असारवा-आगरा कैंट, ऋषिकेश-उदयपुर, असारवा-चित्तौड़गढ़, असारवा-कोटा और मंदसौर-उदयपुर सहित कई महत्वपूर्ण रेलसेवाएं शामिल हैं। प्रमुख बदलाव इस प्रकार हैं— 20988 असारवा-उदयपुर सिटी सुपरफास्ट: 4 अक्टूबर से असारवा से चलने वाली इस ट्रेन के असारवा से उदयपुर सिटी तक कई स्टेशनों पर समय में बदलाव होगा। 20987 उदयपुर सिटी-असारवा सुपरफास्ट: 3 अक्टूबर से उदयपुर सिटी से रवाना होने वाली ट्रेन के मार्ग के सभी प्रमुख स्टेशनों पर समय में आंशिक परिवर्तन किया गया है। 19315 इंदौर-असारवा एक्सप्रेस: 3 अक्टूबर से हिम्मतनगर, प्रांतिज, तलोद, नांदोल दहेगाम, नरोडा, सरदारग्राम और असारवा में समय बदलेगा। 19316 असारवा-इंदौर एक्सप्रेस: 3 अक्टूबर से शामलाजी रोड, बिछीवाड़ा, डूंगरपुर और ऋषभदेव रोड पर संचालन समय बदलेगा। 20177 असारवा-आगरा कैंट सुपरफास्ट: 4 अक्टूबर से शामलाजी रोड, डूंगरपुर और जावर स्टेशन पर समय में बदलाव होगा। 20178 आगरा कैंट-असारवा सुपरफास्ट: 3 अक्टूबर से हिम्मतनगर और असारवा स्टेशन पर नया संचालन समय लागू होगा। 19610 योगनगरी ऋषिकेश-उदयपुर सिटी: 2 अक्टूबर से राणाप्रतापनगर स्टेशन पर समय में आंशिक बदलाव होगा। 69243 असारवा-चित्तौड़गढ़ मेमू: 3 अक्टूबर से हिम्मतनगर, जावर, खारवा चांदा, उमरा और उदयपुर सिटी पर समय बदलेगा। 69244 चित्तौड़गढ़-असारवा मेमू: 4 अक्टूबर से घोसुंडा से वंताड़ा तक कई स्टेशनों पर संचालन समय में बदलाव किया जाएगा। 19821 असारवा-कोटा एक्सप्रेस: 3 अक्टूबर से असारवा, हिम्मतनगर, डूंगरपुर, उदयपुर सिटी, राणाप्रतापनगर, मावली, फतेहनगर, कपासन, चंदेरिया, मांडलगढ़ और बूंदी सहित कई स्टेशनों पर समय बदलेगा। मंदसौर-उदयपुर ट्रेन में बड़ा बदलाव 54835 मंदसौर-उदयपुर सिटी पैसेंजर ट्रेन 3 अक्टूबर को उदयपुर सिटी के बजाय राणाप्रतापनगर तक ही संचालित होगी। इसी के साथ घोसुंडा, पांडोली, कपासन, भूपालसागर, फतेहनगर, मावली, भीमल, खेमली, देबारी और राणाप्रतापनगर स्टेशनों पर इसके संचालन समय में बदलाव किया गया है। वहीं 59836 उदयपुर सिटी-मंदसौर पैसेंजर भी 3 अक्टूबर से उदयपुर सिटी के स्थान पर राणाप्रतापनगर से संचालित होगी। राणाप्रतापनगर स्टेशन पर इस ट्रेन के संचालन समय में भी आंशिक परिवर्तन किया गया है। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले संबंधित ट्रेन का संशोधित समय जांचने की अपील की है, ताकि स्टेशन पर पहुंचने में किसी तरह की परेशानी न हो। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सफाई में जुटा रहा कर्मचारी, आंखों के सामने से बाइक ले उड़े चोर, गुलाब बाग-खांजीपीर रोड पर वारदात, CCTV में कैद हुए दो संदिग्ध; पुलिस तलाश में जुटी विद्यापीठ के स्नेह मिलन समारोह में राजस्थानी से गरबा और पंजाबी प्रस्तुतियों तक दिखी सांस्कृतिक विविधता, पुस्तक का भी विमोचन