24 News Update प्रतापगढ़। महाशिवरात्रि का मेला देखकर घर लौट रहे तीन युवकों की बाइक हाईवे किनारे खड़ी ट्रैक्टर की ट्रॉली से टकरा गई। भीषण हादसे में तीनों बाइक सवार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना रविवार देर रात करीब 2 बजे सुहागपुरा थाना क्षेत्र में NH-56 पर मोटा मायंका पोल के पास हुई।सुहागपुरा थाना अधिकारी मनीष वैष्णव ने बताया कि रात 2 बजे सूचना मिली थी कि एक बाइक हाईवे किनारे खड़ी ट्रैक्टर की ट्रॉली से टकरा गई है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायलों की पहचान सुहागपुरा के बोरान खेड़ा निवासी गोपाल (23), कांतिलाल (24) और सुहागपुरा के मोटी खेड़ी निवासी ईश्वर (22) के रूप में हुई। तीनों को तत्काल प्रतापगढ़ जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।पुलिस के अनुसार गोपाल और कांतिलाल आपस में चचेरे भाई थे। दोनों अपने मित्र ईश्वर के साथ रविवार को प्रतापगढ़ में दिहाड़ी मजदूरी करने गए थे। शाम के समय वे प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय के मेला मैदान में आयोजित महाशिवरात्रि मेला देखने पहुंच गए। वहां भजन गायक गोकुल शर्मा का कार्यक्रम चल रहा था, जिसके चलते वे देर रात करीब 1:30 बजे मेला स्थल से निकले।थाना अधिकारी ने बताया कि प्रतापगढ़ से करीब 8 किलोमीटर दूर NH-56 पर उनकी बाइक सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर की ट्रॉली से जा टकराई। ट्रॉली का टायर पंचर होने के कारण उसे हाईवे किनारे खड़ा किया गया था, जबकि चालक ट्रैक्टर लेकर वहां से जा चुका था। अंधेरा और हाईवे किनारे खड़ी ट्रॉली हादसे का कारण मानी जा रही है।हादसे की खबर मिलते ही सोमवार सुबह सुहागपुरा थाने के बाहर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। गांव में मातम का माहौल है। जानकारी के अनुसार मृतकों में गोपाल और ईश्वर शादीशुदा थे। गोपाल के दो छोटे बच्चे हैं और परिवार में एक छोटा भाई हरीश है। ईश्वर की भी दो बेटियां हैं। वहीं कांतिलाल की सगाई लंबडाबरा (प्रतापगढ़) में हो चुकी थी और एक महीने बाद उसकी शादी होने वाली थी।सुहागपुरा थाना अधिकारी मनीष वैष्णव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में बाइक की ट्रैक्टर ट्रॉली से टक्कर लगने से तीनों युवकों की मौत होना सामने आया है। परिजनों की रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation भीलवाड़ा में अवैध बजरी खनन का विरोधः ग्रामीणों ने 6 ट्रैक्टर रोके, पुलिस की ढिलाई पर जताया आक्रोश एवीवीएनएल का सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा गया