24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। पुलिस ने पशु क्रुरता व परिवहन करते हुए तीन पिकअप व 15 भैंसें जब्त कर परिवहन करने वाले 6 जनों को डिटेन किया। थाना प्रभारी मदनलाल खटीक ने बताया की पुलिस टीम एएसआई हरिङ्क्षसह,कानि.चन्द्रपाल ङ्क्षसह,निहार व अशोक ने नाकाबंदी के दौरान सागवाडा से आसपुर की तरफ जा रही तीन पीकअप रोक कर चेक किया तो तीनो पीकअप मे ठ़ूस ठूस कर 15 भैसे भरी हुई थी तीना के चालक का नाम पुछने पर गणेश 34 पुत्र धुलाजी ताबियाड निवासी बारोडी थाना अरथुना,राजु 40 पुत्र कालुराम निवासी सोहनमाता कुशलकोटा थाना अरथुना,विनोद 33 पुत्र कालिया थोरी निवासी भीमसौर नथैली थाना गढ़ी,महेन्द्र 20 पुत्र शांतिलाल थोरी निवासी गडिया बडगी थान चितरी,पंकज 30 पुत्र नरेश थोरी निवासी ढेबरिया कसारिया थाना चितरी,पंकज 18 पुत्र रमेश पारगी निवासी कुशलकोट थाना अरथुना को डिटेन किया। पशु क्रुरता अधिनियम में प्रकरण दर्ज किया गया।
भैंसों से भरे तीन पिकअप जब्त, 15 भैंसें परिवहन करने वाले 6 आरोपी डिटेन

Advertisements
