उदयपुर। हार्टफुलनेस मेडिटेशन इंस्टीट्यूट, उदयपुर और प्रोस्किल हब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय निशुल्क योग एवं ध्यान शिविर का सफलतापूर्वक समापन हुआ। शिविर में विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ भाग लिया और योग, प्राणायाम व ध्यान की सरल एवं प्रभावी तकनीकों का अभ्यास किया। शिविर का संचालन हार्टफुलनेस प्रशिक्षक डॉ. राकेश दशोरा और श्रीमती मधु मेहता ने किया। उन्होंने प्रतिभागियों को योग एवं हार्टफुलनेस ध्यान के माध्यम से मानसिक शांति, तनाव प्रबंधन, सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और एकाग्रता बढ़ाने के उपाय बताए। प्रशिक्षकों ने कहा कि नियमित योग और ध्यान से व्यक्ति का शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य बेहतर होता है। इससे जीवन में संतुलन, ऊर्जा और प्रसन्नता बनी रहती है। कार्यक्रम में प्रोस्किल हब की संचालिका श्रीमती गंगा कुमावत, श्रीमती प्रगति राठौड़ थोरेचा और श्री सचिन थोरेचा ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में योग और ध्यान स्वस्थ एवं सफल जीवन के लिए जरूरी हैं। साथ ही भविष्य में भी जनहित और व्यक्तित्व विकास से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही। शिविर के समापन अवसर पर प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा किए और इसे उपयोगी व प्रेरणादायक बताया। उन्होंने आयोजकों एवं प्रशिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02 के तहत डीएसटी की कार्रवाई, एनडीपीएस मामले में 2 हजार रुपए का इनामी आरोपी गिरफ्तार बडगांव में भूखंड पर कब्जे की कोशिश का आरोप, जूली श्रीमाली और मनीष श्रीमाली पर मामला दर्ज