24 News update उदयपुर। ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02 के तहत जिला विशेष टीम (डीएसटी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित चल रहे 2 हजार रुपए के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी वर्ष 2022 से फरार चल रहा था।जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज गौरव श्रीवास्तव के निर्देश पर ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02 के तहत फरार एवं इनामी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में डीएसटी टीम का गठन किया गया। टीम में निरीक्षक जोधाराम के निर्देशन में एएसआई सूरज कुमार, कांस्टेबल अरविंद, अशोक, कृष्णकांत और वीरेंद्र शामिल थे। एएसआई सूरज कुमार को मुखबिर से सूचना मिली कि मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के पुलिस थाना मल्हारगढ़ में वर्ष 2022 के एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित 2 हजार रुपए का इनामी आरोपी लेहरू अहीर पुत्र मोहनलाल अहीर निवासी जालमपुरा, थाना राशमी अपने गांव स्थित घर पर आया हुआ है।सूचना की पुष्टि होने के बाद पुलिस टीम जालमपुरा गांव पहुंची। वहां बताए गए हुलिए के व्यक्ति से पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम लेहरू पुत्र मोहनलाल अहीर निवासी जालमपुरा बताया। आरोपी के इनामी होने की पुष्टि के बाद पुलिस ने उसे नियमानुसार हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना मंदसौर (मध्य प्रदेश) पुलिस को दे दी है। आगे की कार्रवाई संबंधित थाना पुलिस द्वारा की जाएगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पंजाब के राज्यपाल श्री कटारिया बुधवार को आएंगे हार्टफुलनेस मेडिटेशन और प्रोस्किल हब के तीन दिवसीय योग-ध्यान शिविर का समापन, प्रतिभागियों ने सीखे तनाव प्रबंधन और मानसिक शांति के उपाय, प्रशिक्षकों ने बताया नियमित ध्यान से बेहतर होता है जीवन संतुलन