
24 News Update निम्बाहेड़ा (कविता पारख)। अटल नगर हाउसींग बोर्ड कॉलोनी में स्थित ऋण मुक्तेश्वर महादेव एवं संकट मोचन बालाजी की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का तीन दिवसीय आयोजन गुरुवार को कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ। कलश यात्रा नागेश्वर महादेव मंदिर से शुरू होकर अटल नगर की गलियों से गुजरते हुए ऋण मुक्तेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। इस दौरान अटल नगर निवासियों ने कलश यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कलश यात्रा में महिलाएं 101 कलश लेकर लाल चुनरी पहनकर चल रही थी यह यात्रा प्रात 8 बजे नागेश्वर महादेव मंदिर अटल नगर से शुरू होकर 12.30 बजे ऋण मुक्तेश्वर महादेव मंदिर पहुंची जहाँ मंदिर कमेटी सदस्यों द्वारा सभी अटल नगर निवासियों का स्वागत अभिनंदन किया गया। आज शुक्रवार शाम 7 बजे विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा इसमें प्रसिद्ध भजन गायक प्रसिद्ध नागदा, नारायण लोहार एवं नरेंद्र माली द्वारा भजन की प्रस्तुतियां दी जाएगी।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.